back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पालघर:बोईसर एमआईडीसी के कंपनी मालिकों को मजदूरों के पलायन का सता रहा डर

मुंबई,11 अप्रैल (हि.स.)।पालघर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण में अचानक आई तेजी के मद्देनजर फिर से लॉकडाउन लगने के डर से प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार शहर छोड़कर अपने मूल स्थानों की तरफ जा रहे थे। गुरुवार को मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस में प्रवासी मजदूरों की भीड़ ट्रेन में देखी गई। एक यात्री ने कहा, “यह ट्रेन गोरखपुर जाएगी। हम शहर छोड़ रहे हैं, क्योंकि कोविड-19 मामले यहां बढ़ रहे हैं। पालघर जिले में बोईसर में एमआईडीसी तारापुर बड़ा इंडस्ट्रीज क्षेत्र है यहां पर बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूर कार्यरत है । पिछले मार्च महीने में लगे लॉकडाउन के बाद अब धीरे धीरे बोईसर की सभी कंपनी शुरू हो चुकी थी पर फिर से लॉकडाउन की संभावनाओं ने कामगारों के मन मे डर पैदा कर दिया है । इसलिए धीरे धीरे पलायन शुरू कर दिया है । कंपनी मालिको को भी डर सताने लग गया है कि फिर पिछले जैसी स्थिति का सामना न करना पड़ जाए । कंपनी मालिक डी.के.यादव ने बताया कि पिछले लॉकडाउन के बाद अभी जाकर कामगार पूरे हो गए थे कंपनी को सुचारू रूप से चलाने के लिए अगर वापस ऐसी स्थिति हुई तो कामगारों का पलायन उद्योग-धंधों के लिए भारी पड़ सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Apple में नए CEO की खोज, Tim Cook की जगह कौन संभालेगा दिग्‍गज कंपनी की बागडोर?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईफोन...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵