back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SL : आज भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, जानिए फ्री में कहां और कैसे देखें मैच का लाइव टेलिकास्ट

Asia Cup 2025 के सुपर-4 के 18वें मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आज आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कि इस मैच का आप कहां और कैसे फ्री में लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एशिया कप 2025 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज, शुक्रवार 26 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भले ही ‘डेड रबड़’ हो, लेकिन टीम इंडिया के लिए यह एक अहम मौका होगा अपनी प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने का। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:30 बजे किया जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की नजरें फाइनल से पहले टीम को और धार देने पर होंगी। वहीं, श्रीलंका सम्मानजनक विदाई के इरादे से मैदान में उतरेगा, क्योंकि भारत और पाकिस्तान पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इस मैच का मजा फ्री में कैसे उठाएं और कहां इसका लाइव टेलीकास्ट देखें। 

फ्री में कहां और कैसे देखें?

एशिया कप 2025 के सुपर-4 का 18वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है, जिसे दर्शक टीवी पर और मोबाइल पर आसानी से देख सकते हैं। यह मैच Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है, जहां दर्शक इसे अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। हालांकि, अगर आप फ्री में इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स आपके लिए बेहतर विकल्प है। डीडी फ्री डिश के जरिए भारत बनाम श्रीलंका का यह मुकाबला बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आपके टीवी पर उपलब्ध है। इस तरह, जिनके पास सोनी स्पोर्ट्स का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे डीडी स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से इस मैच को मुफ्त में देख सकते हैं और एशिया कप 2025 का आनंद ले सकते हैं।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? 

भारत और श्रीलंका के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि SonyLIV पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा, क्योंकि यह सेवा फ्री में उपलब्ध नहीं है। अगर आप मैच का लाइव स्कोर और अन्‍य अपडेट्स और अन्य जरूरी जानकारियों को फॉलो करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा मैच का लुत्फ भारतीय फैंस SonyLIV पर भी उठा सकते हैं, हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग फ्री नहीं होगी, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। 

जानिए क्या है अन्‍य विकल्प

अगर आप इस मुकाबले को बिना एक्स्ट्रा खर्च के देखना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ स्मार्ट विकल्प मौजूद हैं। JioTV और Airtel Xstream जैसे प्लेटफॉर्म पर कई बार ऐसे रिचार्ज प्लान उपलब्ध होते हैं, जिनमें SonyLIV सब्सक्रिप्शन शामिल होता है। अगर आप इन टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहक हैं, तो आप अपने एक्टिव प्लान के तहत इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध ऑफर जरूर चेक करें। 

भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

श्रीलंका की टीम : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...