back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार पर IPS अधिकारी सस्पेंड, CM के निर्देश पर कार्रवाई

कैपिटल पुलिस स्टेशन की एक महिला इंस्पेक्टर के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ओडिशा भाजपा सरकार ने 30 जुलाई 2024 को डीआईजी रैंक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंडित राजेश उत्तम राव (राजेश पंडित) को दुर्व्यवहार के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ ‘गंभीर कदाचार’ के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। वह ओडिशा में अग्निशमन सेवा एवं होमगार्ड विभाग में डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) के पद पर काम कर चुके हैं। उन पर कैपिटल पुलिस स्टेशन की महिला इंस्पेक्टर के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आरोप है कि आईपीएस अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई एक घटना के तीन दिन बाद की गई। 27 जुलाई को, राजेश पंडित रात को महिला इंस्पेक्टर के क्वार्टर में पहुंच गए थे और महिला से शादी करने की जिद करने लगे। उन्होंने महिला इंस्पेक्टर के पति की भी पिटाई कर दी, जो एक कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह नशे में थे, फर्नीचर तोड़ा। महिला खुद भुवनेश्वर आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) में पुलिस इंस्पेक्टर हैं। 

27 जुलाई की रात महिला इंस्पेक्टर के घर पहुंचे थे राजेश

गृह विभाग ने बताया कि पुलिस डीजी अरुण षडंगी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजेश पंडित को निलंबित कर दिया है। अब राजेश पंडित निलंबन की अवधि तक कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में रहेंगे और पुलिस डीजी की अनुमति के बिना हेडक्वाटर नहीं छोड़ सकते। ओडिशा सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DGP) से मामले की गोपनीय रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट मिलने पर सरकार ने पंडित राजेश उत्तम राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। राजेश पंडित ने अमेरिका में लगभग एक साल तक प्रशिक्षण लिया था और इसी महीने भुवनेश्वर लौटे थे। 27 जुलाई की रात को वह कैपिटल थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी क्वार्टर पहुंचे थे, जहां महिला इंस्पेक्टर रहती थी। 

कटक नहीं छोड़ सकेंगे पंडित राजेश उत्तम

ओडिशा सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DGP) से मामले की गोपनीय रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट मिलने पर सरकार ने पंडित राजेश उत्तम राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन्हें निर्देश दिया कि बिना अनुमति के वह कटक नहीं छोड़ सकते। राजेश ने 2018 में 6 महीने तक क्राइम ब्रांच में काम किया था, तब भी उनका एक महिला इंस्पेक्टर के साथ प्रेम-प्रसंग था, जो लगभग 6 वर्षों तक चला था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। यह...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵