back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IRCTC घोटाले में लालू यादव को बड़ा झटका, कोर्ट ने कहा- टेंडर प्रक्रिया में दखल देकर कराया था बदलाव

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाला (IRCTC Scam) और लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए बड़ी परेशानी सामने आई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब स्कैम यानी नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब इस केस में मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी

क्या है मामला?

यह मामला लैंड फॉर जॉब स्कैम यानी नौकरी के बदले जमीन देने के घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि जब लालू यादव रेलवे मंत्री थे, तब आईआरसीटीसी के दो होटल रांची और पुरी के टेंडर जारी किए गए थे। इन टेंडरों में नियमों में गड़बड़ी कर कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाया गया और बदले में उनके रिश्तेदारों से सस्ती जमीनें ली गईं।

कोर्ट ने क्या कहा?

राउज एवेन्यू कोर्ट ने माना कि लालू यादव की जानकारी में इस पूरे घोटाले की साजिश रची गई थी। लालू फैमिली को इस मामले में सीधा फायदा पहुंचा। कोर्ट ने यह भी कहा कि टेंडर और कॉन्ट्रैक्ट देने के बदले लालू यादव के परिवार को बेहद कम कीमत पर जमीनें मिलीं। हालांकि, इस स्टेज पर कोर्ट ने “quid pro quo” यानी सीधे लेन-देन का स्पष्ट प्रमाण नहीं माना है। सुनवाई के दौरान लालू यादव व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे। उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और प्रेमचंद गुप्ता मौजूद थे।

किन धाराओं में लगे हैं आरोप?

कोर्ट ने लालू यादव और अन्य आरोपियों पर कई गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(1)(d) और 13(2) इनमें से धारा 13(1)(d) और 13(2) सिर्फ लालू यादव पर लागू की गई हैं, क्योंकि उस समय वे केंद्रीय रेल मंत्री थे। कोर्ट ने जब लालू यादव से पूछा कि क्या वे अपना अपराध स्वीकार करते हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि “नहीं, वे निर्दोष हैं और मुकदमे का सामना करेंगे। राबड़ी देवी ने भी कहा कि यह गलत केस है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...