back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये हैं दुनिया की 10 सबसे कमजोर करेंसी, भारत का 1000 रुपये 5 लाख से भी ज्यादा है

जब कीमतें या ब्याज दरें तेजी से बढ़ती हैं, तो करेंसी का मूल्य कम हो जाता है। भारतीय करेंसी दुनिया की ताकतवर करेंसी की लिस्ट में 15वें स्थान पर है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। विदेशी करेंसी व्यापार में हमेशा दो करेंसी का मुकाबला होता है, जहां एक मुद्रा को दूसरी करेंसी के मुकाबले खरीदा जाता है। पहली करेंसी, जो जोड़ी में बाईं ओर होती है, आधार करेंसी कहलाती है, और दूसरी करेंसी कोट करेंसी कहलाती है। अगर एक करेंसी का मूल्य गिरता है, तो इसका मतलब है कि आधार करेंसी खरीदने के लिए ज्यादा कोट करेंसी की ज़रूरत पड़ती है।

अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे स्थिर करेंसी मानी जाती है। पूरी दुनिया में विदेशी व्यापार डॉलर में ही किया जाता है। हालांकि दुनिया में कई और करेंसी हैं जिनका मूल्य डॉलर से भी ज्यादा है, लेकिन उन करेंसी को टिकाऊ नहीं माना जाता। आज आपको बताते हैं कि दुनिया में 10 सबसे कमजोर करेंसी कौन-कौन सी हैं।

नीचे सबसे कमजोर मुद्राओं की सूची दी गई है और उनकी वैश्विक रैंकिंग दिखाई गई है।

1. ईरानी रियाल (IRR)

ईरान की आधिकारिक मुद्रा ईरानी रियाल (IRR) है। 1798 में पेश की गई इस करेंसी की 1 USD के मुकाबले कीमत 42,265 IRR है, जिससे यह दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी बन जाती है।

2. वियतनामी डोंग (VND)

वियतनाम की करेंसी वियतनामी डोंग (VND) को भी सस्ती करेंसी में गिना जाता है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 24,099.50 VND है।

3. लाओ/लाओटियन किप (LAK)

लाओस की करेंसी लाओ किप (LAK) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 19,813.85 LAK है।

4. सिएरा लियोनियन लियोन (SLL)

सिएरा लियोन की करेंसी सिएरा लियोनियन लियोन (SLL) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 19,750 SLL है।

5. इंडोनेशियाई रुपिया (IDR)

इंडोनेशिया की करेंसी इंडोनेशियाई रुपिया (IDR) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 15,357.65 IDR है।

6. उज़्बेकिस्तानी सोम (UZS)

उज़्बेकिस्तान की करेंसी उज़्बेकिस्तानी सोम (UZS) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 12,150.04 UZS है।

7. गिनीयन फ़्रैंक (GNF)

गिनी की करेंसी गिनीयन फ़्रैंक (GNF) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 8,575.34 GNF है।

8. परागुआयन गुआरानी (PYG)

पैराग्वे की करेंसी परागुआयन गुआरानी (PYG) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 7,255.21 PYG है।

9. युगांडा शिलिंग (UGX)

युगांडा की करेंसी युगांडा शिलिंग (UGX) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 3,716.51 UGX है।

10. इराकी दिनार (IQD)

इराक की करेंसी इराकी दिनार (IQD) है। 1 USD के मुकाबले इसकी कीमत 1,308.17 IQD है।

बता दें कि भारतीय करेंसी दुनिया की ताकतवर करेंसी की लिस्ट में से 15वें स्थान पर है, जिसका मूल्य प्रति अमेरिकी डॉलर 82.9 है।  

किसी करेंसी का मूल्य कम होने के कई कारण हो सकते हैं

  • हाई इन्फ्लेशन: जब कीमतें तेजी से बढ़ती हैं, तो करेंसी का मूल्य कम हो जाता है।
  • ज्यादा या बहुत कम ब्याज दरें: इससे करेंसी की मांग पर असर पड़ता है।
  • उच्च सरकारी ऋण: ज्यादा ऋण लेने से करेंसी का मूल्य गिर सकता है।
  • राजनीतिक अस्थिरता: जब देश की राजनीति अस्थिर होती है, तो करेंसी का मूल्य प्रभावित होता है।
  • नकारात्मक व्यापार संतुलन: जब आयात निर्यात से ज्यादा होता है, तो करेंसी का मूल्य कम हो सकता है।

अगर करेंसी का मूल्य गिरता रहे, तो क्या होगा?

  • इंफ्लेशन बढ़ सकती है: इससे वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं।
  • इंपोर्टंड वस्तुओं की लागत बढ़ेगी: इससे उपभोक्ताओं के लिए सामान महंगा हो जाएगा।
  • खरीदने की शक्ति में कमी: उपभोक्ताओं की खरीदने की क्षमता घट सकती है और जीवन स्तर भी प्रभावित हो सकता है।

किसी करेंसी का मूल्य/वैल्यू कौन तय करता है?

  • सप्लाई और डिमांड: बाजार में मुद्रा की मांग और आपूर्ति से मूल्य तय होता है।
  • इंफ्लेशन और ब्याज दरें: ये भी करेंसी के मूल्य को प्रभावित करते हैं।
  • व्यापार/टैड संतुलन: इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का संतुलन भी करेंसी के मूल्य पर असर डालता है। अगर कोई करेंसी किसी दूसरी करेंसी से जुड़ी है, तो उस दूसरी करेंसी का मूल्य भी प्रभावित हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ola, Uber-Rapido ड्राइवरों की देशभर में हड़ताल, जानिए क्या हैं दो बड़ी मांगें और कैब यात्रियों पर कितना असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप-आधारित प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों ने शनिवार को छह घंटे की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...