नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। त्योहारों में अगर आप भी घर जाने का सोच रहे हैं लेकिन अभी तक टिकट बुक ही नहीं कराया है तो ये खबर आप के लिए बहुत जरूरी है। Ticket Booking प्लैटफॉर्म इग्जिगो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्गा पूजा, दीवाली, छठ पूजा और ओणम के समय फ्लाइट की टिकटों के दाम आसमान छूने वाले हैं।
त्योहारों पर आसमान छूएगा का फ्लाइट का किराया
अब त्योहार का सीजन शुरू होने ही वाला है ऐसे में ट्रैवल पोर्टल Ixigo की तरफ से एक सर्वे की रिपोर्ट सामने आई। जिसमे पता चला कि 30 अक्तूबर से 5 नवंबर 2024 के बीच दिल्ली से चेन्नई की रूट पर नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया लगभग ₹7,618 है। यह पिछले साल इसी समय फ्लाइट की टिकटों के दाम के मुकाबले में 25% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इतना ही नहीं बल्कि पिछले साल के मुकाबले इस साल मुंबई-हैदराबाद के रूट का भी किराया 21% बढ़कर ₹5,162 हो गया है।इसके साथ ही दिल्ली -गोवा और दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर फ्लाइट के किराए में 19% की बढ़ोतरी साथ किराया ₹5,999 और 16% की बढ़ोतरी के साथ ₹4,930 हो गया हैैं।
जल्द करा लें टिकट
फ्लाइट से यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्री दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-बैंगलोर और दिल्ली-हैदराबाद के हैं। हालांकि अभी इन रूटों का किराया ₹4000-₹5000 के बीच में है। लेकिन साल दर साल से इसमें लगतार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।अगर आपने अभी तक टिकट नहीं कराया है तो जल्द से जल्द समय निकल कर अपना टिकट करा ले वरना आप को त्योहार के लिए घर जाना महंगा पड़ सकता हैं। त्योहारों के मौसम में फ्लाइट के किराए में बढ़ोतरी की चिंता जताते हुए लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इस पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने अनुचित किराया बढ़ोतरी को रोकने के लिए शिकायत दर्ज करवाने की एक ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू करने की योजना भी बनायी है।





