back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से 135 फ्लाइट्स कैंसिल, यहां देखें पूरी पूरी लिस्ट

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी करीब 135 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं। जिनमें 65 आने वाली और 66 जाने वाली उड़ानें थीं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते देश में हलचल बढ़ गई है। इस बढ़ती तनातनी के दौरान सुरक्षा कारणों से कई चीजों पर सीधा असर हुआ है तो वहीं, हवाई यात्रा, आईपीएल, शेयर बाजार समेत तमाम साधन प्रभावित हुए हैं। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी करीब 135 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं। जिनमें 65 आने वाली और 66 जाने वाली उड़ानें थीं। विदेशी एयरलाइंस, जैसे अमेरिकन एयरलाइंस ने भी अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी (DIAL) ने जानकारी दी है। कहा कि एयरपोर्ट के चारों रनवे और सभी टर्मिनल वर्किंग कर रहे है, लेकिन एयरस्पेस में बदलाव के चलते कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। 

नॉर्थ इंडिया की उड़ानें भी कैंसिल

नॉर्थ इंडिया की कुछ उड़ानों को भी रद्द कर दिया है। इंडिगो और एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, धर्मशाला जैसे नॉर्थ इंडिया के एयरपोर्ट्स से उड़ानें को 10 मई तक के लिए कैंसिल कर दिया है। बताया गया है कि एयर इंडिया ने दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी दिल्ली डायवर्ट किया है। भारत के एयर स्‍ट्राइक के बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पाकिस्तानी एयरस्पेस को पूरी तरह बायपास करना शुरू कर दिया है। यानी सीमा पार का तनाव अब ग्लोबल विमानन को भी प्रभावित करने लगा है। 

बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India) ने पहला नोटम (NOTAM – Notice to Airmen) जारी किया, जिसमें 18 हवाई अड्डों को बंद किए जाने की जानकारी दी गई थी। दोपहर 3:20 बजे दूसरा नोटम जारी किया गया, जिसमें 9 और एयरपोर्ट्स को जोड़ दिया गया।

कौन-कौन से एयरपोर्ट्स पर बंद हैं उड़ानें?

भारत-पाक के बीच बढ़ती तनातनी के चलते सुरक्षा के लिहाज से जिन 27 हवाई अड्डों पर कॉमर्शियल उड़ानों को अस्थायी रूप से कैंसिल कर दिया है, उनमें उत्तर भारत और गुजरात के कई अहम एयरपोर्ट्स शामिल हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, हलवारा और बठिंडा जैसे एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रोकी गई हैं। राजस्थान में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और किशनगढ़ जैसे हवाई अड्डे भी प्रभावित हुए है। 

गुजरात में बंदी का असर दिखा

वहीं, गुजरात में भी कई उड़ानों को निरस्‍त कर दिया है। जिसमें भुज, कांडला, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, मुंद्रा और केशोद इन विमानों का संचालन फिलहाल नहीं किया जा रहा है। मध्य प्रदेश से ग्वालियर एयरपोर्ट और दिल्ली-NCR क्षेत्र में स्थित हिंडन एयरबेस (गाजियाबाद) भी शामिल हैं। इन उड़ानों को रद्द करने के पीछे सिर्फ सुरक्षा को सुनिश्चित करने का उद्देश्‍य है। और उड़ानों की बहाली स्थिति की समीक्षा के बाद की जाएगी।

पटना एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट बढ़ाई गई

बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। तनाव के बीच पटना एयरपोर्ट में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेसियां और सेना अलर्ट मोड़ पर है ।इसके अलावा आज कुल 6 फ्लाइट्स रद्द की गई है

इंडिगो 6E6394 9.15 मे चंडीगढ़ से पटना आने वाली.

एयर इंडिया का AI0673 1.20 मे मुंबई से पटना आने वाली.

इंडिगो 6E6485 1.25 भुवनेश्वर से पटना आने वाली.

इंडिगो 6E 6394 9.55 पटना से भुवनेश्वर जाने वाली.

एयर इंडिया AI 732 1.55 पटना से मुंबई जाने वाली.

इंडिगो 6E6485 2.10 पटना से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट.

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...