back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI की कार्रवाई के बाद UPI बाजार में Paytm की हिस्सेदारी धड़ाम, पहले था वर्चस्व

UPI Share of Paytm: भारत में यूपीआई लेन-देन को घर-घर तक पहुंचाने वाली पेटीएम बुरे दौर से गुजर रही। इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां आगे बढ़ रहीं हैं।

नई दिल्ली, रफ़्तार। पेटीएम के ऊपर आरबीआई की कार्रवाई को 2 माह से अधिक समय बीत गए हैं। फिलहाल कंपनी की मुसीबतें कम नहीं हुईं हैं। यूपीआई ट्रांजेक्शन में पेटीएम की हिस्सेदारी हर महीने काफी तेजी से घट रही है। इसका फायदा प्रतिद्वंद्वी कंपनियां उठा रहीं हैं।

10 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी बची

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के अनुसार, मार्च में यूपीआई लेन-देन में पेटीएम की हिस्सेदारी कम होकर 9 फीसदी पर पहुंच गई। फरवरी में कुल यूपीआई ट्रांजेक्शन में 11 फीसदी पेटीएम की हिस्सेदारी थी। जनवरी में यूपीआई ट्रांजेक्शंस में 11.8 फीसदी हिस्सेदारी थी। जनवरी में पेटीएम ने 1.4 बिलियन यूपीआई पेमेंट प्रोसेस की थी, जो घटकर फरवरी में 1.3 बिलियन पर आ गई। मार्च में और कम होकर पेटीएम ट्रांजेक्शन की संख्या 1.2 बिलियन बची। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर इसी जनवरी के अंत में कार्रवाई की थी। मतलब आरबीआई की कार्रवाई के बाद यूपीआई ट्रांजेक्शन में पेटीएम का शेयर हर महीने तेजी से घट रहा है।

गूगलपे और फोनपे का मार्केट शेयर बढ़ा

पेटीएम के नुकसान से उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को फायदा पहुंच रहा है। जनवरी के बाद से गूगलपे और फोनपे की यूपीआई लेन-देन में हिस्सेदारी बढ़ गई है। मार्च महीने में गूगलपे ने 6.3 फीसदी की बढ़तोतरी के साथ 5 बिलियन यूपीआई ट्रांजेक्शन किया। यह जनवरी में 4.4 बिलियन था। फरवरी महीने में 4.7 बिलियन था। फोनपे ने 5.2 फीसदी के इजाफे के साथ मार्च महीने में 6.5 बिलियन यूपीआई लेन-देन कर नंबर-एक बनी है। फोनपे ने फरवरी में 6 बिलियन और जनवरी में 5.7 बिलियन ट्रांजेक्शन किया था।

पहले था बाजार में वर्चस्व

यूपीआई लेन-देन के मामले में पेटीएम का वर्चस्व था। साल 2018 से 2019 के दौरान कुल यूपीआई लेन-देन में अकेले पेटीएम की हिस्सेदारी 40 फीसदी से अधिक थी। बाजार में धीरे-धीरे गूगलपे, फोनपे, मोबिक्विक समेत अन्य कंपनियां आईं और पेटीएम का शेयर घटता गया। अब आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम की हिस्सेदारी तेजी से घटी है। कभी लेन-देन के मामले में पेटीएम पहले नंबर पर थी। अब फोनपे और गूगलपे की तुलना में इसकी हिस्सेदारी कई गुना कम है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए जरूरी खबर है। इस महीने कई ऐसे दिन हैं जब...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵