back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Airtel ने लॉन्च किए 4 नए प्लान, कॉल और SMS कर सकेंगे एकदम फ्री

एयरटेल ने केवल वॉयस और SMS वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया है। इन प्लान को उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो सेकेंडरी सिम के तौर पर एयरटेल का इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 4 नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में वॉयस ओनली और डेटा प्लान दोनों शामिल हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने केवल कॉल और SMS के लिए भी नए किफायती प्लान पेश किए हैं। हालांकि, नए रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी भी की गई है।

केवल वॉयस कॉल और SMS के लिए Airtel के नए प्लान

एयरटेल ने उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नए वॉयस ओनली प्लान पेश किया गया हैं। जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती है या जो सेकेंडरी सिम के तौर पर Airtel का उपयोग करते हैं। एयरटेल का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान वॉयस और SMS ओनली प्लान है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 900 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. इसके अलावा Airtel रिवॉर्ड्स के तहत 3 महीने के लिए Apollo 24/7 सर्किल में मेंबरशिप और फ्री हेलो ट्यून सर्विस दी जाती है।

आपको बता दें कि पहले इस प्लान की कीमत 509 रुपये थी। फिलहाल इस प्लान के साथ ऊपर के सभी बेनिफिट्स के अलावा 6GB डेटा भी दिया जाता था तो अब कंपनी ने 10 रुपये कम करके बिना डेटा के साथ इस प्लान को लॉन्च किया है। इन सभी प्लान को सबसे पहले TelecomTalk ने रिपोर्ट किया है।

Airtel का 1959 रुपये वॉयस ओनली प्लान

बता दे कि लंबे समय की वैलिडिटी के साथ अगर आप वॉयस कॉल सिर्फ प्लान लेना चाहते हैं तो एयरटेल के 1959 रुपये वाले प्लान के साथ जा सकते हैं। इस प्लान के साथ 365 दिन की वैलिडिटी कंपनी देती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 SMS भी दिए जाते हैं। इसके अलावा एयरटेल रिवॉर्ड्स में 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्किल मेंबरशिप और फ्री हेलो ट्यून भी दी जाएगी हैं।

तो वही पहले इस प्लान की कीमत 1999 रुपये थी और इसी के साथ ऊपर के बेनिफिट्स के अलावा 24GB डेटा और Xstream ऐप बेनिफिट्स भी मिलते थे। अब इस प्लान की कीमत 40 रुपये कम करके डेटा और Xstream ऐप बेनिफिट्स को हटा दिया गया हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵