back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Realiance : पिता मुकेश अंबानी की राह पर आकाश, अनंत और ईशा, सैलरी को लेकर बड़ा ऐलान

Ambani Children Salary: एशिया के सबसे रईस इंसान मुकेश अंबानी सैलरी नहीं लेते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वर्ष 2020-21 से वेतन नहीं ले रहे हैं। अब इनके बच्चे इसी रास्ते पर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया के सबसे रईस इंसान मुकेश अंबानी सैलरी नहीं लेते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी वित्त वर्ष 2020-21 से वेतन नहीं ले रहे हैं। अब इनके तीनों बच्चे भी इसी रास्ते पर हैं। अंबानी के तीनों उत्तराधिकारी यानी आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी वेतन नहीं लेंगे। उन्हें सिर्फ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और कमिटियों की बैठकों में शामिल होने की फीस मिलेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह जानकारी इनकी नियुक्ति पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेने के लिए रखे गए प्रस्ताव में दी है।

अपॉइंटमेंट्स पर शेयरहोल्डर्स से मांगी मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरहोल्डर्स को पोस्ट के जरिए लेटर भेजकर आकाश, ईशा और अनंत के अपॉइंटमेंट्स पर उनकी मंजूरी मांगी है। इस नोटिस में कहा कि नए डायरेक्टर्स को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स या समितियों की बैठक में शामिल होने की फीस के रूप में पेमेंट किया जाएगा। वे डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से सैलरी नहीं लेंगे।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल अंबानी के तीनों बच्चे

28 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आरआईएल की सालाना एजीएम में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया था। दोनों बेटों-आकाश और अनंत और बेटी ईशा को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किए जाने का ऐलान अगस्त में हुई एनुअल जनरल मीटिंग यानी रिलायंस एजीएम में भी किया जा चुका है।

किन कारोबार को संभाल रहे अंबानी के बच्चे

आकाश अंबानी टेलीकॉम कारोबार जियो की कमान संभाले हैं। ईशा अंबानी रिटेल बिजनेस रिलायंस रिटेल वेंचर्स का जिम्मा संभाली हैं। अनंत अंबानी के पास रिलायंस एनर्जी और रिन्यूएअबल एनर्जी का बिजनेस है। मुकेश ने उत्तराधिकार योजना के तहत अपने बच्चों के बीच कारोबार के अलग-अलग सेगमेंट्स का बंटवारा किया है. हालांकि वह अभी अगले पांच साल तक कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे। संतानों को मार्गदर्शन देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद करीब 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी 6-7 मार्च...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...