back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक के मामले में बीडीओ, कॉलेज के प्राचार्य सहित 4 गिरफ्तार

पटना, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में भोजपुर जिले के परीक्षा केंद्र कुंवर सिंह कॉलेज से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में कॉलेज के प्राचार्य योगेन्द्र प्रसाद सिंह और वहां प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट-सह-बड़हरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयवर्धन गुप्ता के अलावा कॉलेज के दो लेक्चरर शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र वायरल होने के संबंध में आर्थिक अपराध थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अबतक के अनुसंधान एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछ-ताछ के क्रम में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष अनुसंधान टीम द्वारा जय वर्धन गुप्ता( प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बड़हरा, जिला भोजपुर), डॉ. योगेन्द्र सिंह (प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक, कुंवर सिंह कॉलेज, आरा) सहित सुशील कुमार सिंह,( व्याख्याता सह कंट्रोलर, कुंवर सिंह कॉलेज) तथा अगम कुमार सहाय (व्याख्याता सह सहायक केंद्राधीक्षक, कुंवर सिंह कॉलेज, आरा) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है। प्रश्न-पत्र लीक में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) द्वारा गिरफ्तारी की यह पहली कार्रवाई है। उल्लेखनीय है कि रविवार को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵