back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple Iphone 16: आईफोन की ऐसी दीवानगी नहीं देखी होगी, एप्पल स्टोर पर लोगों ने रात से डाला डेरा

आइफोन 16 (Iphone 16) हाल ही में लॉन्च हुआ है जिसे लेकर लोगों मे भारी दीवानगी देखी जा रही है। एप्पल स्टोर्स पर 19 सितंबर की रात से ही हजारों लोगों ने डेरा डाला हुआ है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आइफोन के लोग कितने दीवाने हैं इसका नजारा एप्पल स्टोर्स के बाहर देखा जा सकता है। एप्पल स्टोर्स की सिर्फ जगह बदल रही है जबकि भीड़ का आलम एक जैसा ही है। कंपनी ने ऐलान किया था कि आईफोन 16 की बिक्री 20 सितंबर से की जाएगी, लेकिन एप्पल लवर्स की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि लोग दिल्ली, मुंबई और दूसरे कई राज्यों में एक रात पहले से ही लाइन लगाकर बैठ गए थे। सुबह होते होते भीड़ का सैलाब और भी बढ़ता हुआ देखा जा रहा है।

दिल्ली-मुंबई में हजारों की तादाद में दिखे Iphone लवर्स

एप्पल कंपनी के दो प्रमुख स्टोर दिल्ली और मुंबई में स्थित हैं जहां कल रात से ही भारी भीड़ देखी जा रही है। मुंबई के BKC स्थित स्टोर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। जबकि दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटी मॉल में स्थित एप्पल स्टोर का नजारा भी कुछ ऐसा ही है। खरीददारों ने सुबह स्टोर खुलने का भी इंतजार नहीं किया बल्कि एक रात पहले ही स्टोर पर डेरा डाल लिया था। सहारनपुर से आए आकिब ने बताया कि वह आईफोन लेने के लिए मुबंई स्टोर जाने की योजना बना रहा था लेकिन उसे दिल्ली से ही ये फोन मिल गया।

क्या कीमत निर्धारित की गई हैं

आइफोन 15 से तुलनात्मक स्तर पर देखें तो दोने की कीमतें लगभग समान ही हैं। iphone 16 की 128GB के बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये से शुरू हो रही है जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,900 रुपये रखी गई है। अगर आप 512जीबी वाला मॉडन लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1,09,900 रुपये खर्च करने पडेंगे। ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी यह डिवाइस उपलब्ध है। आप इसे एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵