back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple Iphone 16 Launch Event: Iphone 16 ने दी बाजार में दस्तक, डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर तक बदल गया सब कुछ

Apple iPhone 16 Pro और 16 Pro Max ने ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे दी है। इस नए संस्करण को कई नए बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीती रात Apple ने लॉन्च इवेंट के दौरान iPhone 16 Pro और 16 Pro Max से पर्दा उठा दिया। आईफोन 16 प्रो की बात करें तो इसमें 48MP कैमरा सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि डिस्प्ले में बदलाव कर 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है। iPhone 16 Pro Max में स्क्रीन साइज को 6.9 इंच तक बढाकर और ज्यादा बड़ा रखा है। इसके साथ ही कई और नए फीचर्स भी दिए गए हैं।

आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स की कीमत और डिस्प्ले

आईफोन 16 प्रो की कीमत को लेकर बात की जाए तो यह 128GB वेरियेंट के लिए 1,19,900 रुपये रखी गई है जबकि iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये रखी गई है। इसका आर्डर पहले से ही करना होगा जो 13 सितंबर से शुरु होगा। बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा फोन। iPhone 16 Pro में डिस्प्ले का साइज 6.3 इंच रखा गया है और iPhone 16 Pro Max में डिस्प्ले साइज 6.9 इंच के साथ आएगा।

कैमरा सेटअप

iPhone 16 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48MP fusion camera है और एक 48MP ultrawide camera भी है। इसके साथ ही 12MP 5x telephoto कैमरा भी दिया गया है। यह मॉडल 4k 120fps पर वीडियो रिकार्ड कर सकता है।

बेहतरीन परफोर्मेंस देगी A18 चिप, कैमरा एक्शन का नया फीचर भी लॉन्च

iPhone 16 Pro में A18 Pro chip के साथ 16-core Neural Engine इंस्टाल किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह चिप आईफोन 15 प्रो के मुकाबले 15 परसेंट ज्यादा शानदार परफोर्मेंस देगा। कंपनी ने नया फीचर लॉन्च करते हुए कैमरा कंट्रोल का बटन दिया गया है जिसकी मदद से एक क्लिक में फोटो क्लिक की जा सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...