back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेयर बाजार के धराशाई होते ही सोने की कीमतों में भी दिखी नरमी, अभी और कितना गिरेगा सोना का रेट?

अमेरिका के टैरिफ अटैक के बाद शेयर बाजार तो गिरा ही है बल्कि सोने के रेट में भी गिरावट आई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शादी का सीजन हो या सेफ निवेश का विकल्प तलाश रहे हों तो सोना एकमात्र ऐसा विकल्प है जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाया था। भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। इस खबर के सामने आते ही सोने के रेट आसमान पर पहुंच गए थे। सोने ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड छू लिया था। हालांकि अब सोने के रेट में नरमी देखी जा रही है। ऐसे में रिटेल निवेशकों के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या सोना खरीदने के लिए यह सही समय है या नहीं।

टैरिफ लगते ही धराशाई हुआ शेयर बाजार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के एक फैसले ने भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मचा दिया है। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही निफ्टी में करीब 1000 अंको की गिरावट देखी गई। जबकि सेंसेक्स में भी 3000 अंको की गिरावट आई। बाजार की ओपनिंग बेल के साथ ही निवेशकों के 19 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। ऐसे में सोने के रेट का गिरना इस विचार को जन्म दे रहा है कि क्या यह सोना खरीदने का सही समय है या अभी इसमें और गिरावट देखी जा सकती है। तो बता दें कि सोने में उछाल के बजाय गिरावट यह दिखाता है कि निवेशक पारंपरिक रूप से सुरक्षित माने जाने वाले एसेट क्लास सहित सभी एसेट क्लास में बड़े करेक्शन की उम्मीद कर रहे हैं। निवेशक अंदाजा लगा रहे हैं कि इसमें थोड़ी और गिरावट देखी जा सकती है।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

दिल्ली (Gold Rate In Delhi) में 18 कैरेट सोने की कीमत 6811 रुपये है जबकि 22 कैरेट की कीमत 8324 रुपये है। इसके अलावा 24 कैरेट सोने का रेट 9080 रुपये हैं।

मुंबई में (Gold Rate In Mumbai) 18 कैरेट सोने का रेट 6798 रुपये है जबकि 22 कैरेट की कीमत 8309 रुपये है। 24 कैरेट सोने की बात करें तो 9065 रुपये है।

बेंगलुरु (Gold Rate In Bangalore) में अगर आपको 18 कैरेट गोल्ड खरीदना है तो आपको 6798 रुपये खर्च करना पड़ेगा। 22 कैरेट के लिए 8309 रुपये और 24 कैरेट के लिए 9065 रुपये खर्च करने होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵