back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tata Motors: टाटा मोटर्स को बंगाल सरकार देगी 766 करोड़ रुपए, ‘नैनो’ कार से जुड़ा है ये मामला

Tata Motors Singur Plant: टाटा मोटर्स ने पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के विरुद्ध दायर याचिका में जीत हासिल की है। यह मामला टाटा मोटर्स के सिंगुर प्लांट से जुड़ा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टाटा मोटर्स ने पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के विरुद्ध दायर याचिका में जीत हासिल की है। यह मामला टाटा मोटर्स के सिंगुर प्लांट से जुड़ा था। अब पश्चिम बंगाल सरकार को ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स को 766 करोड़ रुपए देने होंगे। 2008 में सिंगूर जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध विवाद के बाद टाटा मोटर्स का सिंगुर प्लांट बंद हुआ था। तब से मामला विवादों में है।

11 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाना पड़ेगा

टाटा मोटर्स ने सिंगूर में नैनो कार बनाने के लिए प्लांट लगाया था। कंपनी ने नैनो कार को दुनिया की सबसे सस्ती कार के रूप में पेश किया था। कोर्ट के फैसले के अनुसार पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को टाटा मोटर्स को यह रकम 11 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाना है। 2016 से टाटा मोटर्स को पैसे लौटाने तक यह ब्याज चुकाया जाएगा। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा-इस मामले को तीन सदस्यों की आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल ने सुना और हमारे पक्ष में फैसला दिया।

कानूनी प्रक्रिया का खर्च भी चुकाना होगा

पश्चिम बंगाल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को 765.78 करोड़ रुपए चुकाने हैं। ट्रिब्यूनल ने मामले में आए खर्च के लिए एक करोड़ रुपए और देने का आदेश दिया है। सिंगूर मामला जमीन अधिग्रहण और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए एक टेस्ट केस की तरह है।

साल 2000 में जमीन अधिग्रहण योजना का हुआ था खुलासा

वर्ष 2000 में पश्चिम बंगाल सरकार ने सिंगूर में 1000 एकड़ जमीन अधिग्रहण की योजना का खुलासा हुआ था। उस समय वहां वाम मोर्चे की सरकार ने कहा था कि इस फैक्ट्री से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेंगे। पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...