back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव, महीने के आखिरी दिन आपकी जेब पर कितना भार बढ़ा?

Petrol-Diesel Prices Today अप्रैल महीने का आज आखिरी दिन है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किए हैं। तेल कंपनियों की वेबसाइट पर नई दरें अपलोड कर दी गईं हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं। इसके अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन राज्य स्तर पर कई प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। कुछ राज्यों में कीमतों में मामूली वृद्धि की गई है। जबकि, कई राज्यों में कीमतें स्थिर हैं।

महानगरों में दाम

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

कहां राज्य में महंगा और कहां सस्ता?

छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर,झारखंड, केरल, महाराष्ट्र,ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तामिलनाडु, पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं हैं। गोवा, हरियाणा, हिमाचल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गईं हैं।

SMS के जरिए पता करें भाव

आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम जान सकते हैं। HPCL के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत पता कर सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में इन वाहन मालिकों को नहीं मिलेगी पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा और...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...