back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PF ट्रांसफर प्रोसेस में बड़ा बदलाव! मुश्किल काम हुआ आसान, अब नौकरी चेंज करने पर भी नहीं होगी परेशानी

भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के अकाउंट को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। कर्मचारियों को ज्‍यादातर अपने अकाउंट ट्रांसफर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍कभविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के अकाउंट को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। कर्मचारियों को ज्‍यादातर अपने अकाउंट ट्रांसफर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। लेकिन अब संगठन ने इस नियम में बदलाव कर ये सारी प्रक्रिया को आसान कर दिया है। EPFO ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इस नियम में सुधार के तहत फॉर्म 13 सॉफ्टवेयर की कार्यक्षमता में सुधार किया है, जिससे अकाउंट ट्रांसफर कराने में आसानी होगी। 

संगठन ने फॉर्म 13 में संशोधन कर EPF अकाउंट ट्रांसफर की प्रक्रिया को सरल बना दिया है, जिसके बाद अब कर्मचारियों को पैसा निकालने या फिर अकाउंट ट्रांसफर कराने में आसानी होगी। ईपीएफ के इस बड़े बदलाव से 1.25 करोड़ से ज्‍यादा कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा।  

मामला ये था कि PF कर्मचारियों को अक्‍सर अकाउंट ट्रांसफर को लेकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ट्रॉसफर होने पर या किसी भी नई नौकर लेने पर उन्‍हें अपना अकाउंट ट्रांसफर कराना पड़ाता था, लेकिन अब EPFO ने एक बड़े सुधार के तहत फॉर्म 13 सॉफ्टवेयर की कार्यक्षमता में सुधार किया है। इस प्रक्रिया में सुधार होने से कर्मचारियों को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

कितना आसान हो जाएगा ये प्रॉसेस? 

एक बार सोर्स ऑफिस से ट्रांसफर क्‍लेम को मंजूरी मिलने के बाद, पीएफ अकाउंट अब डेस्टिनेशन ऑफिस (Destination Office) में कर्मचारी के अकाउंट में ऑटोमैटिक से जमा हो जाएगी। इस बदलाव से पीएफ ट्रांसफर में लगने वाले वक्त की काफी बचत होगी। इस प्रॉसेस को आसान बनाने के अलावा, संशोधित सॉफ्टवेयर टैक्‍स योग्‍य और गैर टैक्‍स योग्‍य पीएफ की भी सूचना साझा करता है। 

प्रोसेसिंग टाइम होगा कम 

इस नए बदलाव से पीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराने में कम वक्‍त लगेगा। पहले, PF बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए सोर्स और डेस्टिनेशन EPFO ऑफिस के बीच समन्वय की जरुरत होती थी, जिससे काफी ज्‍यादा समय लगता था। इस नए प्रोसेस के तहत, एक बार सोर्स ऑफिस द्वारा ट्रांसफर क्‍लेम को मंजूरी मिलने के बाद, सदस्य का पुराना पीएफ खाता ऑटोमैटिक से डेस्टिनेशन ऑफिस में नए खाते में जुड़ जाएगा। 

टैक्‍स योग्‍य PF की भी देगा जानकारी  

नया सिस्‍टम अब PF बचत के टैक्‍स योग्य और नॉन-टैक्‍स योग्य को अलग करती है। यह विभाजन ब्याज इनकम पर सटीक TDS कटौती सुनिश्चित करने में मदद करेगा, जो सदस्यों के लिए कई सालों से चली आ रही समस्‍या का समाधान करेंगा।  

UAN को लेकर भी बड़ा बदलाव  

इस अन्‍य बदलाव के साथ ही EPFO ने एक नई सुविधा दी है, जिसके तहत कर्मचारियों के लिए आधार को तत्काल जोड़ने की जरुरत के बिना ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) तैयार करने की सुविधा दी गई है, जिससे नियोक्ताओं को और आसानी होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵