back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छप्पड़ फाड़ कमाई! 18 रुपए वाला शेयर हो गया 938 रुपए का, निवेशकों का पैसा हुआ 3 गुना

Multibagger Stock : एक साल में जेनसोल इंजीनियरिंग शेयर ने निवेशकों का पैसा तीन गुना बढाया है। कंपनी ने शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बदलाव किया है। अब प्रमोटर की हिस्‍सेदारी बढ गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोलर एनर्जी प्लांट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज उपलब्‍ध कराने वाली कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्‍टर अनमोल सिंह जग्‍गी ने अपनी हिस्‍सेदारी बढा दी है। कंपनी के शेयर ने एक साल में निवेशकों को 173 फीसदी और तीन साल में 5100 फीसदी रिटर्न दिया है। बता दें, आमतौर पर किसी भी कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी का बढ़ना अच्छा माना जाता है। 6 जून को जेनसोल का शेयर 2.79 फीसदी बढकर एनएसई पर 938.70 रुपए पर बंद हुआ था।

ओपन मार्केट ऑपरेशन के जरिए 53945 शेयर हासिल किए

जेनसोल इंजीनियरिंग ने 4 जून 2024 को यह ऐलान किया था कि जग्गी ने ओपन मार्केट ऑपरेशन के जरिए कंपनी के 53945 शेयर हासिल किए हैं। इनका कूल मूल्य 4,77,44,327.75 रुपए था। जग्गी के पास पहले 21.03 फीसदी हिस्‍सेदारी थी, जो बढकर 21.17 हो गई है। कंपनी की स्थापना 2012 में की गई थी। यह जेनसोल ग्रुप की फ्लैगशिप एंटिटी है। कंपनी दुनिया भर में सोलर एनर्जी प्लांट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज में एक्सपर्टाइज रखती है।

एक साल में 173% रिटर्न

एक साल में जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर ने 173 फीसदी का मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है। एक महीने में शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में शेयर 28 फीसदी मजबूत हुआ है। तीन साल पहले शेयर की कीमत 18 रुपए थी। अब यह 938 रुपए पर है। अगर, किसी निवेशक ने तीन साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपए लगाए थे और अब तक निवेश की वैल्‍यू बढकर 5,211,111 रुपए हो चुकी है।

तिमाही नतीजे शानदार

वित्‍त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 147 फीसदी बढ़कर 412 करोड़ रुपए पहुंची। EBITDA 188 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपए हुआ। तिमाही में प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स यानी PAT में अच्छी-खासी बढ़त दिखी, जो Q4FY23 की तुलना में 168 फीसदी बढ़कर 20 करोड़ हो गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निवेशकों के लिए खुशखबरी! जीरो ब्रोकरेज अकाउंट के फायदे और ऑनलाइन खोलने का तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करने के लिए डीमैट अकाउंट अनिवार्य है। इसी खाते में निवेशकों के शेयर, बॉन्ड, म्यूचुअल...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...