back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के लाखों छोटे बिजनेसमैन को मिली राहत, MSME की कोराना काल में 95 फीसदी जब्त रकम की जाएगी वापस

रोना काल के दौरान अनुबंध पूरा नहीं कर पाने के कारण एमएसएमई की जब्त सुरक्षा जमा राशि वापस लौटने का आदेश दिया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के मुताबिक एमएसएमई को 95 फीसदी रकम वापस की जाएगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने कोरोना काल के दौरान अनुबंध पूरा नहीं कर पाने के कारण एमएसएमई की जब्त सुरक्षा जमा 95 फीसदी राशि वापस लौटने का आदेश जारी किया है।

मंत्रालय के व्यय विभाग ने सभी मंत्रालयों और विभागों को कोरोना काल के दौरान अनुबंध पूरा नहीं कर पाने के कारण एमएसएमई की जब्त सुरक्षा जमा राशि वापस लौटने का आदेश दिया है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के मुताबिक एमएसएमई को 95 फीसदी रकम वापस की जाएगी। सरकार के इस फैसले से एमएसएमई को बड़ी राहत मिलेगी।

MSME की 95 फीसदी जब्त रकम वापस की जाएगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए अपने भाषण में विवाद से विश्वास स्कीम के तहत एमएसएमई को ये राहत देने की घोषणा की थी। सीतारमण ने बजट भाषण में कहा था कि कोराना काल के दौरान अनुबंध पूरा नहीं कर पाने की वजह से एमएसएमई की बोली के लिए जब्त रकम वापस की जाएगी। केंद्रीय बजट पेश होने के पांच दिन बाद ही वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सभी मंत्रालयों और सरकारी विभागों से एमएसएमई के जब्त रकम को वापस करने का आदेश जारी कर दिया है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कोरोना महामारी का अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा था। इससे एमएसएमई भी प्रभावित हुआ। बीते दो साल में कोरोना महामारी के कारण एमएसएमई की कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राहत देने के लिए कई घोषणाएं की हैं।

प्रमुख घोषणाएं

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के जारी आदेश के मुताबिक एमएसएमई के जब्त किए गए 95 फीसदी निष्पादन सुरक्षा रकम को वापस किया जाएगा।

  • 19 फरवरी, 2020 से 31 मार्च, 2022 के बीच खुली निविदा के लिए जमा की गई बोली की रकम का 95 फीसदी हिस्सा एमएसएमई को लौटाया जाएगा।

  • वसूले गए लिक्विडेटेड डैमेज (परिसमापन हर्जाना) की 95 फीसदी रकम वापस लौटाई जाएगी।

  • कोरोना काल के दौरान अनुबंध का काम पूरा नहीं करने के चलते सरकारी काम करने पर लगाई गई रोक वापस ली जाएगी।

  • एमएसएमई को लौटाई गई रकम पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। एमएएएमई को सरकारी ई-मार्केट प्लेस (जेम) के जरिए राहत देने की प्रक्रिया को अलग से नोटिफाई किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट 2026: किसानों से लेकर कारोबारियों तक, निर्मला सीतारमण ने खोल दिया पिटारा, जानें किसे क्या मिला?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 का भाषण शुरू किया, पूरे देश की नजरें देश की...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵