back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Navratri Home Decor Tips: नवरात्रि में घर सजाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट और क्रिएटिव आइडियाज

नवरात्रि का त्योहार को लेकर हर कोई चाहता है कि इन दिनों में उनके घर में रोशनी और खुशियों से चमक उठे। ऐसे में हम आज कुछ ऐसे नवरात्रि डेकोर टिप्स जो बजट फ्रेंडली होने के साथ ही काफी यूनिक भी हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। दुर्गा पूजा, दशहरा या नवरात्रि, हर कोई इस नौ दिन के पर्व को अलग-अलग नामों से जानता है। इस दौरान लोग केवल माता की आराधना ही नहीं करते, बल्कि अपने घर को साफ-सुथरा और खूबसूरत लुक देने में भी जुट जाते हैं। हालांकि, कई लोग मानते हैं कि सजावट के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

अगर आप भी यही सोचकर बजट को लेकर परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी समझदारी और क्रिएटिविटी के साथ आप कम खर्च में भी इस नवरात्रि अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। नवरात्रि की सजावट में सबसे अहम रोल रंगों और रोशनी का होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे कम बजट में आप अपने घर की पूरी काया पलट सकते हैं।

कम खर्च में घर को पॉजिटिव और फेस्टिव बनाएं

नवरात्रि में कम खर्च में घर को पॉजिटिव और फेस्टिव बनाना आसान है। सबसे पहले सफाई करें, फिर पुराने पर्दों को क्रिएटिव तरीके से सजाएँ। रिबन, लेस या रंग-बिरंगे फैब्रिक लगाकर नया लुक दें। पुरानी साड़ियों से भी खूबसूरत, रंग-बिरंगे पर्दे तैयार किए जा सकते हैं।

सजावट में जान डाल देंगी लाइट

लाइटिंग नवरात्रि की सजावट में जान डाल देती है। महंगे लाइट सेट्स की बजाय फेयरी लाइट्स या एलईडी स्ट्रिंग लाइट्स इस्तेमाल करें। ये सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें खिड़कियों, दरवाजों, मंदिर या बालकनी में लगाकर घर को फेस्टिव लुक दें।

डेकोरेटिव आइटम्स

घर की सजावट में चार चांद लगाने के लिए कलरफुल वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल करें। बच्चों के साथ मिलकर रंग-बिरंगे पेपर से खूबसूरत सजावट बनाएं। घर को फेस्टिव लुक देने के लिए मेन गेट या मंदिर के बाहर रंगोली बनाना भी एक बेहतरीन विकल्प है।

एस्थेटिक लुक

घर में तरह-तरह के प्लांट्स लगाकर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाई जा सकती है। मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां नवरात्रि की रातों को रोशन करने का किफायती तरीका हैं। इन्हें घर के अलग-अलग हिस्सों में रखकर देसी और एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Holika Dahan पर ग्रहण का साया? नोट कर लें होली मनाने की सही तारीख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बार होली के पर्व को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वजह है फाल्गुन पूर्णिमा के...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵