back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Good News: केंद्र ने सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क 5 फीसदी घटाया

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात पर सीमा शुल्क को 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया है।

नई दिल्ली, ( हिन्दुस्थान समाचार)। केंद्र सरकार ने सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। इस कटौती के बाद खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाला शुल्क अब 17.5 फीसदी से घटकर 12.5 फीसदी हो गया है। सरकार ने इससे संबधित अधिसूचना जारी कर दी है, जो आज से लागू हो गया है।

सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात पर सीमा शुल्क में आई कमी

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात पर सीमा शुल्क को 17.5 फीसदी से घटाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। खाद्य मंत्रालय ने इस आशय का एक आदेश अधिसूचना संख्या 39/2023-सीमा शुल्क, दिनांक 14 जून, 2023 के माध्यम से जारी किया गया है, जो 31 मार्च, 2024 तक लागू रहेगा।

खाद्य तेलों पर बुनियादी आयात शुल्क को घटा गया

मंत्रालय के मुताबिक केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर खाद्य तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य तेलों पर बुनियादी आयात शुल्क को घटा दिया है। केंद्र के इस कदम से परिष्कृत सूरजमुखी और परिष्कृत सोयाबीन तेल पर आयात शुल्क में कमी से उपभोक्ताओं को फायादा होगा। साथ ही घरेलू बाजार में खुदरा कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी।

रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 32.5 फीसदी से घटाकर 17.5 फीसदी हुआ

केंद्र सरकार ने अक्टूबर, 2021 में रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 32.5 फीसदी से घटाकर 17.5 फीसदी कर दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵