back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Central Government Employees Leave :केंद्रीय कर्मचारियों को किन चीजों के लिए मिलती है छुट्टियां?

आज हम बात करेंगे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों के बारे में। हम आपको बताएंगे केंद्रीय कर्मचारियों को किन-किन कोटों में छुट्टियां मिलती हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । क्‍या आप जानते है कि केंद्रीय कर्मचारियों को महीने में या साल में कितनी छुट्टियां मिलती है? और इसका क्‍या प्रावधान है। हाल ही में संसद में एक सांसद के द्वारा कर्मचारियों के लीव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने इस बारे में बताया है। कई लोगों को अपनी लीव के बारे में पता नहीं होता है ऐसे में आज हम आपको केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते, सैलरी में बढ़ोतरी और छुट्टियों के बारे में बताएगे। 

केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन भत्ते, सैलरी और लीव के बारे में अक्सर आप सुनते होंगे। लेकिन आज हम बात करेंगे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों के बारे में। हम आपको बताएंगे केंद्रीय कर्मचारियों को किन-किन कोटों में छुट्टियां मिलती हैं और उनकी पूरी जानकारी क्या है।

किस नियम के तहत मिलता है अवकाश

केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों का प्रावधान केंद्रीय सिविल सेवा अवकाश नियम, 1972 के तहत दिया जाता है। इस नियम के अनुसार, कर्मचारियों को कई प्रकार की छुट्टियां दी जाती हैं जो उनकी कई जरूरतों को पूरा करती हैं। 

हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि केंद्रीय कर्मचारी अपनी 30 दिन की अर्जित छुट्टी का उपयोग बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारण के लिए कर सकते हैं।

कितनी प्रकार की छुट्टियां ले सकते हैं केंद्रीय कर्मचारी

केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल 30 दिन की अर्जित छुट्टी मिलती है। यह छुट्टी कर्मचारियों को व्यक्तिगत कारणों के लिए दी जाती है। जैसे परिवार की ध्‍यान रखने, बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल, यात्रा या अन्य निजी कामों के लिए। इसके बाद कर्मचारियों को अर्ध वेतन छुट्टी मिलती है, जिसमें कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 20 दिन की अर्ध वेतन छुट्टी मिलती है। इस छुट्टी में कर्मचारी को आधा वेतन मिलता है और इसे चिकित्सा या अन्य विशेष कारणों के लिए लिया जा सकता है। 

2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश

इसके साथ ही, कर्मचारियों को आकस्मिक छुट्टी में हर साल 8 दिन की छुट्टी दी जाती है। यह छोटी अवधि की छुट्टी होती है जो आपात स्थिति के लिए ली जा सकती है। इसके अलावा, प्रतिबंधित अवकाश में कर्मचारियों को 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश मिलता है। यह छुट्टी कर्मचारी अपनी पसंद के त्योहारों या धार्मिक अवसरों के लिए चुन सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की साप्ताहिक छुट्टी तो होती ही है।

कर्मचारियों के लिए अन्य विशेष छुट्टियां

केंद्रीय कर्मचारियों के इन नियमित छुट्टियों के अलावा, कुछ विशेष छुट्टियां भी मिलती हैं, जो उनकी जरूरतों के आधार पर दी जाती हैं। कर्मचारियों को ये छुट्टियां मेडिकल लीव, पितृत्व/मातृत्व अवकाश, बाल देखभाल अवकाश, अध्ययन जैसे कामों के लिए दी जाती हैं। इस तरह से केंद्रीय कर्मचारियों को छुट्टियां दी जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...