back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Niti Taylor Birthday: बचपन में मौत से हुई थी जंग, 15 साल में किया फिल्‍म डेब्यू, आज इंडस्ट्री की चमकती स्टार!

मोस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस, जो शोबिज में एंट्री करने से पहले टीचर बनना चाहती थीं, अब इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेस में शुमार हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।नीति टेलर को एमटीवी के हिट शो ‘कैसी ये यारियां’ में नंदिनी मूर्ति का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इस शो में उनकी और पार्थ समथान की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त रही कि आज भी उन्हें दर्शक टीवी की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में याद करते हैं।

‘कैसी ये यारियां’ से टीवी जगत में जबरदस्त नाम और फेम कमाने के बाद, नीति टेलर कई टीवी शोज़ में दमदार किरदार निभाती नजर आईं, जो हिट साबित हुए। उन्हें आखिरी बार लाइफ ओके के शो ‘गुलाम’ में शिवानी माथुर के रूप में देखा गया था। उन्होंने 15 साल की उम्र में पढ़ाई के दौरान ही अपना टीवी करियर शुरू किया था।

15 की उम्र में बनाई खास पहचान 

नीति टेलर मूल रूप से एक टीचर बनना चाहती थीं और इसके लिए मुंबई आईं। लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही लिखा था। 2014 में एमटीवी के शो ‘कैसी ये यारियां’ से वह पॉपुलर हो गईं। इसके बाद नीति टेलर कई हिट टीवी शोज़ और साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

नीति टेलर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन क्यूटनेस किसी का भी दिल जीत लेती है। वहीं, वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

नीति ने मौत के मुंह से वापसी की

नीति टेलर ने एक बार खुलासा किया था कि बचपन में वह ‘कुछ मिनटों के लिए मर गई थीं’। जी हां, उन्होंने मौत के मुंह से वापसी की थी। ‘झलक दिखला जा 10’ में उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ा था और कैसे उन्होंने उसे पार किया।

मैं कुछ मिनटों के लिए मर गई थी- नीति टेलर

नीति टेलर ने बताया, “जब मैं बच्ची थी, मुझे लगता था कि मैं मरने वाली हूं। मैं कुछ मिनटों के लिए मर गई और फिर वापस आ गई। मैंने मौत से जंग लड़ी ताकि जीवन में कुछ कर सकूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ‘कैसी ये यारियां’ इतनी बड़ी हिट होगी।”

मौत को मात देकर सफलता हासिल की

‘झलक दिखला जा 10’ में परफॉर्मेंस के दौरान गिरने पर इमोशनल हो कर उन्होंने खुलासा किया, “बचपन में मुझे दिल में छेद था… डॉक्टर्स ने भी हार मान ली थी।” लेकिन उन्होंने मौत को मात देकर अपनी जिंदगी में सफलता हासिल की।

साउथ फिल्मों में भी दिखा जलवा

टीवी के अलावा नीति टेलर साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 2012 में आई तेलुगु फिल्म ‘मेम वायासुकु वाचम’ में उन्होंने दिलरुबा दिल बेगम का किरदार निभाया। इसके बाद 2013 में ‘पेली पुस्तकम’ और 2014 में ‘लव डॉट कॉम’ में उन्होंने क्रमशः महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...