back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: CM सुक्खू बोले- समय पर ही होंगे चुनाव, सड़कें खुलते ही करवाएंगे

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे, जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें बहाल होंगी, चुनाव कराए जाएंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। शिमला में मीडिया से बात करते हुए सीएम सुक्खू ने स्पष्ट किया कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और सरकार इसके लिए चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देगी।चुनावों में हो रही देरी के कारण पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने आपदा राहत को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

आपदा राहत के बाद होगा चुनाव

सीएम सुक्खू ने बताया कि पंचायत चुनाव कराने से पहले सरकार का मुख्य दायित्व आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाना है।उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है। सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए।उन्होंने स्पष्ट किया, पंचायतों की सड़कों को खोला जाए। जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे।सरकार 10 नवंबर को मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवाएगी। आवास निर्माण के लिए 7 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिसकी पहली किस्त 4 लाख रुपये होगी।

कांग्रेस संगठन और JICA ऋण पर भी बोले CM

सीएम सुक्खू ने संगठन से लेकर स्वास्थ्य परियोजनाओं तक, कई अन्य मुद्दों पर भी स्थिति स्पष्ट की करीब एक साल से भंग पड़े कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि एक सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और जल्द ही संगठन का गठन कर लिया जाएगा।

जय राम ठाकुर को इसका स्वीकृति पत्र दिखाने की चुनौती दी

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की सहायता से ₹1422 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिली है। इस पर बीजेपी द्वारा श्रेय लेने की कोशिश पर सीएम ने पूर्व सीएम जय राम ठाकुर पर तीखा हमला किया।सीएम ने कहा कि JICA में हिमाचल का 28 फीसदी शेयर है और यह जापान से मिला प्रोजेक्ट है, केंद्र का नहीं। उन्होंने जय राम ठाकुर को इसका स्वीकृति पत्र दिखाने की चुनौती दी।

बीजेपी विधायक हंस राज पर लगे आरोपों पर सीएम ने कहा कि मामले की जाँच की जाएगी, लेकिन पुलिस हर पहलू की जाँच करेगी क्योंकि लड़की ने एक साल पहले भी इसी तरह की शिकायत की थी जिसके बाद लड़की ने माफी मांग ली थी।हम चुनाव में देरी नहीं करेंगे, लेकिन जनता की तकलीफ़ के बीच राजनीति नहीं करेंगे राहत पहले, चुनाव बाद।

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵