back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Platelets Count: एलोवेरा से लेकर अनार के जूस तक, प्लेटलेट्स बढ़ाने वाला असरदार नेचुरल उपाय

प्लेटलेट्स शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में इसकी कमी से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। डेंगू और मलेरिया बुखार में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरने लगते हैं

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मानसून के दौरान जलभराव और गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य वायरल बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में अपने आसपास साफ-सफाई और सावधानी बरतने की जरुरत होती है। 

देश के कई हिस्सों में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप जारी है। डेंगू के लक्षण शुरुआती तौर पर वायरल बुखार जैसे दिखते हैं, लेकिन प्लेटलेट्स तेजी से गिरने से स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में विशेषज्ञ प्राकृतिक उपचारों से प्लेटलेट्स बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं।

पपीते की पत्तियां

डेंगू मरीजों के लिए पपीते की पत्तियां फायदेमंद साबित हो रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इनमें मौजूद एंजाइम शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। मरीजों को पपीते की पत्तियों का जूस पीने की सलाह दी जा रही है, जो एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार माना जा रहा है।

एलोवेरा

एलोवेरा को सेहत के लिए वरदान माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें मौजूद औषधीय गुण न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में भी मददगार हैं। एलोवेरा शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए एलोवेरा का सेवन फायदेमंद बताया जा रहा है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि फलों के जूस में एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर दिन में दो बार पीने से लाभ होता है। इससे प्लेटलेट्स काउंट में सुधार देखा गया है।

चुकंदर

प्लेटलेट्स बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में चुकंदर कारगर माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, चुकंदर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स काउंट में सुधार होता है और थकान व कमजोरी भी कम होती है।

लौकी

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कद्दू उपयोगी साबित हो रहा है। इसमें भरपूर आयरन होता है, जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से कद्दू या लौकी का जूस पीने से प्लेटलेट्स में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जा रही है।

अनार

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कारगर माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अनार में मौजूद तत्व खून को थक्का बनने से रोकते हैं और प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए अनार के दाने खाने या जूस पीने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵