back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold-Silver Rate: सोने के दाम फिर बढ़े, अब 10 ग्राम खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

मुंबई में सोने की कीमत 79,667 रुपये प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में 79,665 रुपये प्रति 10 ग्राम है। रविवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में सोने की कीमत (Gold Price In Delhi) कोलकाता, मुंबई और चेन्नई की तुलना में ज्यादा है। दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 79,823 रुपये है, जबकि चेन्नई में यह 79,661 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में इसकी कीमत 79,667 रुपये प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में 79,665 रुपये प्रति 10 ग्राम है। रविवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इसमें 170 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। इसी तरह रविवार को 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,173 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। एक दिन में इसकी कीमत 160 रुपये बढ़ गई।

चांदी का रेट 94,500 रुपये किलो

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत एक हफ्ते में 950 रुपये बढ़ गई है। 6 जनवरी को यह मात्र 78,873 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 11 जनवरी को यह 79,383 रुपए प्रति 10 ग्राम था। दिल्ली में चांदी की कीमत भी एक सप्ताह में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है। 6 जनवरी को दिल्ली में चांदी का भाव 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोने की कीमत 78,721 रुपये प्रति 10 ग्राम

इसके अलावा मुंबई में एक हफ्ते में सोने की कीमत में 940 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 6 जनवरी को मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,727 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 11 जनवरी को मुंबई में सोने की कीमत 79,237 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। कोलकाता में भी एक हफ्ते में सोने की कीमत में 940 रुपये का इजाफा हुआ है। 6 जनवरी को यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 78,725 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 11 जनवरी को 79,235 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। चेन्नई में भी सोने की कीमतों में 940 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। यहां 6 जनवरी को भाव 78,721 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरू करना है लेकिन नहीं हैं पैसे? अभी डीलरशिप बिजनेस की करें शुरुआत और लाखो कमाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क- डीलरशिप बिजनेस का सीधा अर्थ है मैन्युफैक्चर और ग्राहक के बीच की कड़ी बनना। यह बिजनेस इसलिए भी प्रचलन में...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...