नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव के दौरान आम लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। आज सुबह से एलपीजी सिलेंडर (घरेलू रसोई गैस) की कीमत 25 रुपए कम हो गई है। सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने सिलेंडर के दाम कम किए हैं। देशभर में LPG सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 1 मई से ही लागू हो गई हैं, लेकिन जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 19 रुपए कम कर दिए हैं। देशभर में आज से नई कीमतें लागू हो गईं हैं।
महानगरों में कीमत
दिल्ली : 1745.50 रुपए
कोलकाता : 1859.00 रुपए
मुंबई : 1698.00 रुपए
चेन्नई : 1911.00 रुपए
हवाई ईंधन हुआ महंगा
OMCs ने हवाई ईंधन यानी जेट फ्यूल के दाम बढ़ाए हैं। 749.25 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसकी नई दरें आज से लागू हो जाएंगी। इससे पहले अप्रैल में दाम में करीब 502.91 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई थी। मार्च महीने में 624.37 रुपए लीटर दाम बढ़े थे।
उज्ज्वला योजना के तहत कीमत
आम उपभोक्ताओं के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपए है। पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए कीमत 603 रुपए है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सालाना 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। योजना के 10.27 करोड़ लाभार्थी हैं। इसे 2016 में शुरू किया गया था, जिसकी अवधि मार्च 2024 में समाप्त हो रही थी। फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





