back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AI से घबराए सुंदर पिचाई? 2025 में Google की मुश्किलों को लेकर कर्मचारियों को किया आगाह

Google CEO सुंदर पिचाई ने एक मीटिंग में अपने कर्मचारियों को आने वाले साल की परेशानियों को लेकर आगाह किया है। सुंदर पिचाई ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों से अगले साल 2025 की अहम बातों पर चर्चा की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक मीटिंग में अपने कर्मचारियों को आने वाले साल की परेशानियों को लेकर आगाह किया है। साल 2025 में Google को नए अपडेट और इनोवेशन देखने को मिलेंगे या नहीं? क्या AI को लेकर कुछ नया सामने आएगा? साल 2024 खत्म होने में अभी एक दिन बाकी है। नए साल को लेकर पूरी दुनिया उत्साहित है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों से अगले साल 2025 की अहम बातों पर चर्चा की है। 

“समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की जरूरत है”

उन्होंने कहा कि नया साल कई मायनों में अहम रहने वाला है. उन्होंने अपने कर्मचारियों से कहा कि AI से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अन्य चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। बता दें कि सुंदर पिचाई कंपनी की रणनीति बैठक का हिस्सा थे। इस मीटिंग में सुंदर पिचाई ने नए साल और चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि साल 2025 महत्वपूर्ण होगा। नए साल में बदलाव के मौके हैं। साल 2025 में नई तकनीकों पर काम करने की जरूरत है। इसमें और सुधार की जरूरत है। उपयोगकर्ता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की जरूरत है।

नए यूजर्स को जेमिनी में लाने पर होगा फोकस

Google लंबे समय से अपने जेमिनी AI मॉडल और एप्लिकेशन पर काम कर रहा है। कंपनी इसे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कंपनी का मानना ​​है कि Google उत्पादों के माध्यम से जेमिनी AI से 50 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं को लाभ मिलेगा। बैठक में पिचाई ने यह भी कहा कि अगले साल हमारा सबसे बड़ा फोकस नए यूजर्स को जेमिनी में लाने पर होगा।

“Google के लिए अपने AI इनोवेशन पर काम करना जरूरी हो गया है”

गौरतलब है कि गूगल भले ही दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन हो, लेकिन समय के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धी आ रहे हैं। अब AI-संचालित विकल्प इंटरनेट क्षेत्र का हिस्सा बन रहे हैं। OpenAI अपने ChatGPT सर्च इंजन के साथ आया और Perplexity ने $500 मिलियन की फंडिंग भी जुटाई। ऐसे में गूगल पर दबाव आ गया है। Google के लिए अपने AI इनोवेशन पर काम करना अनिवार्य हो गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵