back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google Layoffs: गूगल कर रही सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, अमेजन भी हटाएगी 35% स्टाफ

Layoffs:दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार वॉयस-एक्टिवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर और अन्य विभागों के कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार वॉयस-एक्टिवेटेड गूगल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर और अन्य विभागों के कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने कंपनी की डिवाइसेज और सर्विसेज टीम में भी इतने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। इस छंटनी के तहत 100 से अधिक कर्मचारियों के नौकरी जाने की आशंका है।

ट्विच ने भी की कर्मचारियों की छंटनी

अमेजन के स्वामित्व वाली गेमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच ने भी हाल में35 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। छंटनी से कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। ट्विच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डैन क्लैंसी ने इसकी जानकारी दी। अमेजन ने प्राइम वीडियो और MGM स्टूडियो डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है।

फ्लिपकार्ट भी हटा सकती है 1500 कर्मचारी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट भी अपने कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की तैयारी में है। कंपनी करीब 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लिपकार्ट अपने कर्मचारियों के परफॉर्मेंस का रिव्यू कर रही है। ये प्रक्रिया मार्च-अप्रैल तक पूरी हो सकती है। इस रिव्यू के आधार पर कुल कार्यबल में से 5-7 फीसदी की कटौती की आशंका जताई जा रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵