back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Walt Disney Layoffs: 7000 कर्मचारियों की छंटनी होनी तय, FB से लेकर Google तक के कर्मियों पर गिर चुकी है गाज

पनी ने जारी एक बयान में बताया कि वह 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कर्मचारियों को बाहर निकालने की घोषणा वॉल्ट डिज्नी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बॉब इगर ने बुधवार किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनियाभर में मंदी की आशंका के मद्देनजर टेक कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक, ट्विटर से लेकर गूगल तक ने मंदी का हवाला देकर कर्मचारियों को बाहर निकाला है। इसमें अब सैन फ्रांसिस्को की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने अपने 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है।

वॉल्ट डिज्नी से 7 हजार कर्मचारियों की हुई

कंपनी ने जारी एक बयान में बताया कि वह 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कर्मचारियों को बाहर निकालने की घोषणा वॉल्ट डिज्नी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बॉब इगर ने बुधवार किया। कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि मैं इस निर्णय को हल्के में नहीं लेता। इगर ने पिछले साल ही कंपनी की कमान संभाली थी। ऐसा माना जा रहा है कि यूजर्स बेस कम होने के बाद कंपनी ने खर्च घटाने के लिए कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है।

वॉल्ट डिज्नी की कुल वर्कफोर्स में 3.6 फीसदी की कमी आएगी

वॉल्ट डिज्नी कंपनी की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा डिजनी हॉटस्टार ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 38 लाख पेड सब्सक्राइबर खो दिए हैं। डिज्नी की 2021 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में उसके 1,90,000 कर्मचारी हैं, जिनमें 80 फीसदी कर्मचारी फुलटाइम थे। इस छंटनी के बाद वॉल्ट डिज्नी की कुल वर्कफोर्स में 3.6 फीसदी की कमी आएगी, जबकि कंपनी को 5.5 अरब डॉलर सालाना की बचत होने की उम्मीद है।

आखिर क्यों माइक्रोसॉफ्ट थमाने जा रही है 10,000 कर्मचारियों को विदाई का कार्ड ?

Advertisementspot_img

Also Read:

TCS Salary Hike: टीसीएस कर्मचारियों को बड़ी राहत, अगले महीने से बढ़ जाएगी 80% स्टाफ की सैलरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र की नामी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵