back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BSNL के अच्छे दिन वापस आए, कंपनी ने 17 साल में पहली बार किया ये कारनामा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिसंबर तिमाही में मुनाफा दर्ज किया। 17 साल बाद कंपनी ने मुनाफा प्राप्त किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले 17 साल से सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार घाटे का सौदा बनी हुई थी। लेकिन 14 फरवरी की रात को जारी हुई दिसंबर तिमाही के बाद कंपनी गदगद है। BSNL ने 17 साल बाद मुनाफा दर्ज किया है। मुनाफे का यह आंकड़ा 262 करोड़ रुपये रहा। इस पूरे मामले पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुशी जाहिर करते हुए इसे कंपनी के लिए टर्निंग प्वाइंट बताया। कंपनी को विस्तार देते हुए इसकी सर्विस को 4जी को और भी बढ़ाया जा रहा है जिसके चलते कंपनी के रेवेन्यू में 14 से 18 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जाहिर की खुशी

तिमाही रिपोर्ट से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि BSNL के सेलुलर मोबिलिटी में 15 फीसदी, FTTH में 18 फीसदी और लीज लाइंस में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की उम्मीद भी जताई कि BSNL के मुनाफे में ये तेजी बरकरार रहेगी और अगली चौथी तिमाही में भी कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी जारी रहेगी। संचार मंत्री ने बताया कि लोगों का BSNL में विश्वास बढ़ा है जिसकी तस्दीक इस बात से होती है कि जून 2024 में BSNL यूजर्स की संख्या 8.4 करोड़ थी जो दिसंबर 2024 तक 9 करोड़ रुपये तक बढ़ गई। कंपनी को विस्तार देने के लिए हमने 1 लाख नए टॉवर लगाने का टारगेट रखा था जिसमें से 75 हजार टॉवर हम लगा चुके हैं। जल्दी की इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।

BSNL की सर्विसेज का हो रहा है विस्तार

कंपनी अब नेशनल वाईफाई रोमिंग, मोबाइल यूजर्स के लिए फ्री BiTV, FTTH यूजर्स के लिए IFTV और माइनिंग के लिए देश की पहली 5G कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं प्रदान कर रही है। आधुनिक युग में BSNL को भी आधुनिकता से जोड़ने के लिए कंपनी ने 4जी सर्विस रोलआउट करने का फैसला लिया है जिसके लिए सरकार की तरफ से 6 हजार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...