back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डिजिटल ट्रांजैक्शन, क्रिप्टो और टैक्सपेयर्स चार्टर पर बड़े बदलाव,जानें नए Income Tax Bill में क्या-क्या बदलेगा

सरकार ने नए इनकम टैक्स बिल 2025 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसे जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। इस नए इनकम टैक्स बिल में ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह अब ‘टैक्स ईयर’ शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सरकार ने नए इनकम टैक्स बिल 2025 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है, जिसे जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। इस बिल का उद्देश्य टैक्स कानूनों की भाषा और प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। सरकार की योजना है कि यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाए।

‘असेसमेंट ईयर’ की जगह ‘टैक्स ईयर’ का इस्तेमाल

अब इनकम टैक्स में ‘असेसमेंट ईयर’ शब्द की जगह ‘टैक्स ईयर’ शब्द का उपयोग किया जाएगा। यह 12 महीने की अवधि होगी, जो 1 अप्रैल से 31 मार्च तक चलेगा। यदि कोई नया बिजनेस शुरू किया जाता है, तो उसका टैक्स ईयर उसी तारीख से शुरू होकर चालू वित्तीय वर्ष के साथ समाप्त होगा। इस बदलाव से टैक्स रिपोर्टिंग अधिक पारदर्शी और सरल होगी।

आसान भाषा में नया टैक्स कानून

नए इनकम टैक्स बिल में कानूनी भाषा को अधिक सरल बनाया गया है। पुराने इनकम टैक्स एक्ट में 823 पन्ने थे, जबकि नया बिल 622 पन्नों में तैयार किया गया है। हालांकि, चैप्टर्स की संख्या 23 ही रखी गई है, लेकिन सेक्शन की संख्या 298 से बढ़ाकर 536 कर दी गई है। इसके अलावा, शेड्यूल की संख्या 14 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है। यह बदलाव करदाताओं के लिए नियमों को समझने में मदद करेगा।

डिजिटल ट्रांजैक्शन और क्रिप्टो पर सख्त नियम

क्रिप्टोकरेंसी जैसी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को अब अनडिस्क्लोज्ड इनकम के तहत गिना जाएगा। यानी, यह नकदी, बुलियन और ज्वेलरी की तरह कर के दायरे में आएगा। सरकार ने यह कदम डिजिटल लेन-देन को पारदर्शी बनाने और टैक्स चोरी रोकने के लिए उठाया है।

 टैक्सपेयर्स चार्टर की शुरुआत

नए बिल में टैक्सपेयर्स चार्टर को शामिल किया गया है, जो टैक्स भरने वालों के अधिकारों की रक्षा करेगा। यह चार्टर करदाताओं और कर अधिकारियों की जिम्मेदारियों और अधिकारों को स्पष्ट करेगा। इससे टैक्स से जुड़े मामलों का समाधान आसान होगा और टैक्स प्रशासन अधिक पारदर्शी बनेगा।

नया कानून बनने की प्रक्रिया

इस बिल को पहले ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे लोकसभा में पेश किया जाएगा, जहां इसे स्थायी संसदीय समिति को भेजे जाने की संभावना है। समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार इसमें जरूरी बदलाव कर सकती है। फिर इसे संसद में पास किया जाएगा और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह आधिकारिक कानून बन जाएगा। सरकार कई वर्षों से इनकम टैक्स कानून को सरल बनाने की कोशिश कर रही थी। इसके लिए 2018 में एक टास्क फोर्स बनाई गई थी, जिसने 2019 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इससे पहले 2009 में यूपीए सरकार ने डायरेक्ट टैक्स कोड (DTC) पेश किया था, लेकिन वह पास नहीं हो सका था। अब, इनकम टैक्स बिल 2025 को इस दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। नया इनकम टैक्स बिल टैक्सपेयर्स के लिए नियमों को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने का प्रयास है। डिजिटल लेन-देन पर कड़े प्रावधान, क्रिप्टो टैक्सेशन और टैक्सपेयर्स चार्टर जैसे बदलाव इसे एक महत्वपूर्ण सुधार बनाते हैं। यदि यह बिल पास हो जाता है, तो 1 अप्रैल 2026 से देश में नया टैक्स सिस्टम लागू हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...