back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hero Motors IPO: 900 करोड़ का IPO लाएगी Hero Motors, लिस्ट होते ही आएगी शेयर बाजार में तेजी

हीरो मोटर्स शेयर बाजार में 900 करोड़ का आईपीओ लाने की योजना बना रही है। ऑटो सेक्टर में काफी समय अंतराल के बाद यह आईपीओ लाया जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार हरे निशान में नजर आ रहा है। अब ये तेजी कुछ दिन और बनी रह सकती है। दरअसल, हीरो मोटर्स ने ऐलान किया है कि वह बाजार में 900 करोड़ रुपये के IPO लाने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसके लिस्ट होते ही बाजार में तेजी बनी रह सकती है। हीरो मोटर्स के बाद हुंडई भी बाजार में आईपीओ लॉन्च कर सकती है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ आया था जिसके बाद बाजार में अच्छी खासी तेजी देखी गई थी।

500 करोड़ का फ्रेश इश्यू, 400 करोड़ का ऑफर फोर सेल

हीरो मोटर्स ने अपने आगामी IPO के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिसे 23 अगस्त को SEBI के पास जमा करा दिया गया है। ड्राफ्ट में बताया गया है कि कंपनी 500 करोड़ रुपये के शयरों को फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये के ऑफर फोर सेल शेयरों को बाजार में उतारने जा रही है। ऑफर फोर सेल का मकसद प्रमोटर्स खुद के हिस्से के शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी कम करने की बात कर रहे हैं।

हीरो मोटर्स की हिस्सेदारी किसके पास है

हीरो मोटर्स के प्रमोटर्स की बात करें तो ओपी मुंजाल इनका सबसे बड़ा प्रमोटर है जिसके पास 71.55 फीसदी की हिस्सेदारी है। जबकि भाग्योदय इन्वेस्टमेंन्ट्स के पास 6.28 फीसदी की हिस्सेदारी है। हीरो साइकिल्स 2.03 फीसदी का हिस्सेदार है। हीरो मोटर्स की 12.27 फीसदी हिस्सेदारी साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट एलएलसी के पास है।

भारतीय बाजार में IPO की भरमार

इस समय शेयर बाजार में IPO की भरमार है, इसमें विशेषकर ऑटो सेक्टर के IPO हैं। हाल ही में लॉन्च ओला इलेक्ट्रिक के IPO को बाजार में सकारात्मक रिस्पांस मिला था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हीरो मोटर्स का IPO भी बाजार में तेजी ला सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵