back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hindenburg Report: भारत में एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार हिंडनबर्ग, जल्द जारी करने वाला है रिपोर्ट

हिंडनबर्ग ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भारतीय कंपनी से जुड़े एक और खुलासे का संकेत दिया है। अपनी एक्स पोस्ट में हिंडनबर्ग ने लिखा है कि भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है। हिंडनबर्ग के द्वारा भारत को लेकर एक ऐलान के बाद से भारतीय बाजार में तहलका मचा हुआ है। शनिवार को हिंडनबर्ग ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भारतीय कंपनी से जुड़े एक और खुलासे का संकेत दिया है। अपनी एक्स पोस्ट में हिंडनबर्ग ने लिखा है कि भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है।

हालांकि इस बारे में और अधिक जानकारी पोस्ट पर नहीं दी गई है। इस पोस्ट को लेकर ये माना जा रहा है कि हिंडनबर्ग एक बार फिर किसी भारतीय कंपनी के बारे में बड़ा खुलासा करने वाला है।

अडानी समूह को लेकर पिछले साल किया था खुलासा


गौरतलब है कि जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी समूह पर बड़ा खुलासा किया था। जिसकी रिपोर्ट ने भारत सहित पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था। इस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाये थे। 

अडानी की वैल्यूवेशन में आई थी भारी गिरावट


रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी के शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई और गौतम अडानी जो कि दुनिया के नंबर 2 अरबपति बने थे। कुछ ही दिनों के अंदर 36वें नंबर पर लुढ़क गए। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के सामने आने के कुछ ही दिनों के अंदर अडानी ग्रुप की वैल्यूवेशन 86 अरब डॉलर तक घट गई थी। शेयर प्राइस में इस भारी गिरावट के बाद समूह ने विदेश में लिस्टेड बॉन्ड में भारी कटौती की थी।

कोटक बैंक को लेकर भी जारी की थी रिपोर्ट


इसके बाद हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बार फिर अपनी एक रिपोर्ट जारी की। जिसमें उसने कोटक बैंक पर आरोप लगाए थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कोटक बैंक के शेयर के मूल्य में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और वह जून के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। जिसके बाद सेबी ने हिंडनबर्ग रिसर्च को एक नोटिस जारी किया था।

हिंडनबर्ग ने सेबी की रिपोर्ट को कहा था बकवास


जिसपर हिंडनबर्ग ने कहा कि सेबी के द्वारा जारी किया गया नोटिस बकवास है। इसे एक पहले से निर्धारित उद्वेश्य को पूरा करने के लिए तैयार किया गया था। हिंडनबर्ग ने कहा था कि ये भारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने का प्रयास है।


Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...