back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Open: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी के इतने अंक टूटे, रिलायंस इंडस्ट्री भी ‘लाल’

Today Share Market Opening: वैश्विक कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट दिखी। शेयर बाजार सूचकांक, सेंसेक्स व निफ्टी 50, गिरावट के साथ खुले हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैश्विक कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट दिखी। शेयर बाजार सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50, गिरावट के साथ खुले हैं। सेंसेक्स 0.29 फीसदी या 192.17 अंक गिरकर 66608.67 पर खुला। निफ्टी 60.85 अंक गिरकर 19840.75 पर कारोबार शुरू किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक समेत सेंसेक्स के ज्यादातर शेयरों में गिरावट है। इस कारण घरेलू बाजार में कमजोरी हावी है। बुधवार को भी सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा गिरकर 66728 के निचले लेवल पर बंद हुआ था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बदलाव नहीं होने से यह गिरावट दिख रही है।

इन शेयरों में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स के सिर्फ 9 शेयरों में तेजी दिखी है। वो भी मामूली तेजी। शेष 21 स्टॉक ​बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे। सबसे अधिक गिरावट एचसीएल, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीड के शेयरों में है। सबसे अधिक एचसीएल 2.30 प्रतिशत गिरकर 1263.80 रुपए प्रति शेयर पर था। आईसीआईसीआई, टीसीएस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, बाजाज फिंसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, मारुति, इंफोसिस, एल एंड टी इंफो​टेक और विप्रो में भी गिरावट है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

नौ शेयरों में सबसे अधिक एसबीआईएन 0.66 फीसदी चढ़कर 605 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। NTPC, सन फॉर्मा, बाजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टाइटन और एशियन पेंट्स में भी तेजी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार हरे...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵