back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छठ पूजा के लिए जाना था घर, नहीं मिली कंफर्म सीट तो यात्री ने दो बर्थ के बीच बुन ली चारपाई!

दीवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में भीड़ कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। तमाम कोशिशों के बाद भी रेलवे सभी यात्रियों को अकोमोडेट कर पाने में सफल नहीं हो पा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। The Great Indian Jugaad का बेहतरीन नमूना हाल ही में भारतीय रेलवे की एक ट्रेन में देखने को मिला। एक शख्स को त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाना था, लेकिन उसे कंफर्म सीट नहीं मिली। तो उसने जुगाड़ लगाया और ऊपर की दो बर्थ के बीच में रस्सी से एक चारपाई बुन डाली। इसका वीडियो कार्टूनिस्ट मंजुल ने ट्विटर पर पोस्ट किया और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक जनरल बोगी दिख रही है। इसमें एक शख्स ऊपर की सीट पर लेटा हुआ है, एक और शख्स उसके साथ बैठा हुआ है। वहीं एक शख्स ऊपर की दो सीटों के बीच रस्सी से बुनकर चारपाई बना रहा है, ताकि उसका सफर आराम से सोते-सोते कट जाए। खबर लिखे जाने के वक्त इस वीडियो को सात लाख से ज्यादा बार देखा गया है। मंजुल ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मंत्री जी ने 7000 रेले चलवा दी है और बर्थ की संख्या होनहार यात्रियों ने बढ़ा दी है। अब कहीं कोई समस्या नहीं है।’

[EMBED]

फेस्टिव सीज़न के लिए चल रही करीब 7000 स्पेशल ट्रेन्स

भारतीय रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई थी कि 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे भारत में 6556 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह बीते साल की तुलना में दो हजार ज्यादा हैं। सेंट्रल रेलवे ने दिवाली और छठ के लिए 278 ट्रेनें चलाने का ऐलान किया था। दिल्ली से छठ के लिए 195 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 

भीड़ को संभालने के लिए रेलवे स्टेशंस में किए गए खास इंतजाम

रेलवे बोर्ट के इंफॉर्मेशन और पब्लिसिटी एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि त्योहारी भीड़ को देखते हुए देश के सभी बड़े रेलवे स्टेशंस जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार, अहमदाबाद, सूरत, बरोडा, मुंबई, बांद्रा, विजयवाड़ा, विशाखापट्नम, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘छठ पूजा पर अपने घर जाने वाले लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हम भीड़ को एकोमोडेट करने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई ट्रेनें चला रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए GRP और RPF के जवानों को तैनात किया गया है। यात्रियों की मदद के लिए रेल सेवकों की तैनाती भी की गई है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...