back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saphala Ekadashi 2025: आज करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, बढ़ेगा सुख-समृद्धि

सफला एकादशी 2025 पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा व विशेष उपाय करने से स्वास्थ्य, धन, सुख–समृद्धि और विवाह में सफलता मिलती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। आज 15 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा। द्रिंक पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी का योग मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जातक को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही इसे करने से 100 राजसूय यज्ञ और 1000 अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीले रंग के फूल अर्पित करें और 108 बार “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में ऊर्जा व स्वास्थ्य का संचार होता है।

व्यापार और व्यवसाय में लाभ के लिए उपाय

इस दिन विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। भगवान विष्णु को पीले रंग और मां लक्ष्मी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से व्यापार और व्यवसाय में दिन गुनी, रात चौगुनी सफलता प्राप्त होती है और आर्थिक लाभ में वृद्धि होती है।

घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए उपाय

सफला एकादशी पर विष्णु-लक्ष्मी की पूजा के साथ 9 मुखी दीपक प्रज्वलित करें और सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा, भय और रोग दूर होते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

विवाह और परिवारिक बाधाओं को दूर करने के उपाय

यदि विवाह में कोई रुकावट आ रही हो, तो इस दिन हल्दी मिलाकर लोटे में जल लेकर केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।

धन प्राप्ति के लिए उपाय

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भगवान विष्णु का अभिषेक अवश्य करें। जल से अभिषेक करते समय दक्षिणावर्ती शंख का उपयोग शुभ माना जाता है। साथ ही शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन लाभ के साथ घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

सफला एकादशी का व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इसे करने से जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली आती है। इस दिन किए गए उपाय जातक के जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक शांति लाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵