back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

पोस्ट स्कीम की स्कीम इंवेस्टमेंट के हिसाब से सबसे ज्यादा सेफ मानी जाती है। यही कारण है कि निवेशकों का सबसे ज्यादा सेफ ऑप्शन यही होता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए भी कम होता जा रहा है क्योंकि बैंकों के डिजीटलीकरण की वजह से अपने अकाउंट का संचालन आसान हो जाता है। जबकि बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में ये सुविधाएं अभी उतनी विकसित नहीं है। हालांकि एक ऐसी स्कीम है जो अपने मूल धन से ज्यादा ब्याज दे रही है। अगर आप 5 लाख का निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 10 लाख रुपये मिलेंगे। 

कैसे होंगे 5 लाख के 10 लाख

FD आज भी सबसे प्रचलित विकल्पों मे से एक है। सामान्य तौर पर पोस्ट ऑफिस मे एफडी की ब्याज दर 7.5 फीसदी के आस पास ही रहता है। अगर आप भी अपना निवेश दोगुना करना चाहते हैं तो आपको 5 साल की एफडी का विकल्प चुनना होगा। अगर आप 5 साल में 5 लाख रुपये का निवेश करना चाहते हैं तो 5 साल बाद मैच्योरिटी के समय 7.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से आपकी राशि 7,24,974 रुपये हो जाएगी जिसमें से 5 लाख आपका मूल धन होगा और 2,24,974 आपका ब्याज होगा। अब जानते हैं कि कैसे इस रकम को दोगुना किया जा सकता है। रिटर्न दोगुना करने के लिए आपको अपनी एफडी को 5-5 साल करके आगे बढ़ाना होगा। अगले 5 साल बाद जब 10 साल पूरे हो जाएंगे तो आपकी कुल राशि 10,51,175 रुपये हो जाएगी। एक बार फिर इसे 5 साल के लिए बढ़ाना होगा। 15 साल के बाद आपको 5 लाख रुपये 15,24,149 रुपये हो जाएंगे। 

कैसे एक्सटेंड करें FD

अगर आपने 1 साल की एफडी ली है तो आपको मैच्योर होने से 6 महीने पहले पोस्ट ऑफिस को इसकी सूचना देनी होगी। आपको अनुरोध पर इसको एक्सटेंड किया जा सकता है। हालांकि अगर आप 2 साल के लिए एफडी लेते हैं तो मैच्योरिटी के 12 महीने के अंदर सूचना देनी होगी। जबकि 3 साल या 5 साल वाली एफडी के लिए आपको 18 महीनें पहले एक्टेंड कराने की सूचना देनी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵