back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक पिज्जा के रेट में करें मंथली SIP, देखते ही देखते 5 साल बाद करोड़पति बन जाएंगे, जानिए कैसे?

बच्चों के लिए किया गया ये निवेश उनका भविष्य सुरक्षित करने के साथ ही आने वाले समय में उनके आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार होगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बच्‍चों की जरूरत को पूरा करने के लिए आप उन्‍हें पॉकेट मनी तो देते ही होंगे। ऐसे में ज्‍यादातर बच्‍चे इस पॉकेट मनी को या तो खर्च कर देते हैं या फिर इसे गुल्‍लक में रख देते हैं। लेकिन आप उसमें से छोटी राशि लेकर निवेश करवाइए। बच्चों के लिए किया गया ये निवेश उनका भविष्य सुरक्षित करने के साथ ही आने वाले समय में उनके आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार होगा।

ये निवेश आप SBI की जननिवेश योजना से शुरु करवा सकते है। ये स्‍कीम SBI म्यूचुअल फंड ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ लॉन्‍च की है, जिसमें सिर्फ ₹250 से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप पॉकेट मनी से सिर्फ 500 रुपए भी इस स्‍कीम में निवेश करवाते हैं तो कुछ साल में एक मोटा फंड बन जाएगा।

लेकिन ये निवेश आप बच्‍चों के सामने शुरू कीजिए या फिर उनसे ही करवाइए। ऐसे में जब उस निवेश पर रिटर्न मिलना शुरू होगा, तो बच्‍चों को इन्‍वेस्‍टमेंट की वैल्‍यू समझ में आएगी और उन्‍हें भविष्‍य के लिए बचत और निवेश की सीख मिलेगी।

हाइब्रिड स्‍कीम में लगाया जाता है पैसा

जननिवेश SIP के जरिए निवेशकों की रकम को SBI बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (SBI Balanced Advantage Fund) में निवेश किया जाता है। ये SBI म्यूचुअल फंड की एक हाइब्रिड स्कीम है। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में निवेशकों का पैसा बाजार की परिस्थितियों को देख कर इक्विटी और डेट में डायनैमिक ढंग से इनवेस्ट किया जाता है। किस वक्त किस एसेट क्लास में कितने पैसे लगाने हैं, ये फैसला पूरी तरह फंड मैनेजर की समझदारी से किया जाता है। हाइब्रिड फंड बाजार के जोखिम को कम करता है। यही वजह है कि इसे संतुलित रिटर्न देने वाली स्कीम माना जाता है।

SBI Yono App के माध्‍यम से करें निवेश

जननिवेश स्कीम के तहत SBI Yono App के जरिए निवेश की शुरुआत कर सकते है। SBI म्यूचुअल फंड की जन निवेश स्‍कीम में आपको डेली, वीकली और मंथली SIP का विकल्‍प मिलेगा। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं। 

5 साल में कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप इस स्‍कीम में 500 रुपए हर महीने 5 साल तक निवेश करते हैं तो कुल निवेश 30,000 रुपए का होगा। 12 फीसदी औसत रिटर्न के हिसाब से 5 साल में 10,552 रुपए का रिटर्न मिलेगा। इस तरह 5 साल में 40,552 रुपए आपके पास होंगे। 

10 और 20 साल में कितना रिटर्न

500 रुपए महीने 10 साल तक जमा करने पर 60,000 रुपए का निवेश होगा। 12 फीसदी के हिसाब से 52,018 रुपए का रिटर्न मिलेगा और आपके 1,12,018 रुपए ए‍कत्रित हो जाएगा। वहीं, अगर आप इसे 20 साल तक जारी रखें तो कुल निवेश 1,20,000 रुपए का होगा। 12 फीसदी के हिसाब से रिटर्न 3,39,929 रुपए का मिलेगा और 20 साल में कुल 4,59,929 रुपए इकट्ठे हो जाएंगे।

ध्‍यान रखें ये बात

म्‍यूचुअल फंड्स स्‍कीम मार्केट लिंक्‍ड होती है, इसलिए इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती। SIP का औसत रिटर्न 12 फीसदी के आसपास माना जाता है। इसलिए यहां कैलकुलेशन 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से की गई है। मार्केट की स्थिति के हिसाब से ये कम या ज्‍यादा भी हो सकता है।

म्यूचुअल फंड्स स्कीम जोखिम के अधीन है। इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

SIP में पैसा लगाने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड, नए निवेशकों के लिए खास सलाह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड का सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) तेजी से लोकप्रिय हुआ है। हर महीने छोटी रकम लगाकर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...