न्यूयॉर्क, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चिली में 5.3 की तीव्रता वाले भूकंप ने टोकोपिला को हिला कर रख दिया है। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र 65.76 किमी की गहराई के साथ शुरू में 22.7811 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 69.9368 डिग्री पश्चिम देशांतर पर निर्धारित किया गया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि एक और भूकंप शुक्रवार को दक्षिण सैंडविच द्वीप क्षेत्र में आया। भूकंप का केंद्र 64.7 किमी की गहराई के साथ शुरू में 55.9474 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 27.805 डिग्री पश्चिम देशांतर पर निर्धारित किया गया था। इसकी तीव्रता 5.1 थी। –आईएएनएस एसएस/आरएचए




