back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरक्षित निवेश की गारंटी है LIC की ‘जीवन आनंद’ पॉलिसी, जिंदगी भर होगी पैसों की बरसात

LIC की 'जीवन आनंद' पॉलिसी न केवल भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक सुरक्षा देती है, बल्कि इसमें जीवन बीमा का फायदा भी शामिल है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित और फायदेमंद जगह लगाना चाहते हैं, तो LIC की ‘जीवन आनंद’ योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह पॉलिसी न केवल भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक सुरक्षा देती है, बल्कि इसमें जीवन बीमा का फायदा भी शामिल है, यानी दोहरा लाभ। इस योजना की खास बात यह है कि आप कम निवेश से भी एक बड़ा कोष तैयार कर सकते हैं। इस फंड का इस्तेमाल आप बच्चों की पढ़ाई, शादी, या किसी आपात स्थिति में कर सकते हैं। LIC की विश्वसनीयता और भरोसेमंद ट्रैक रिकॉर्ड इसे एक स्थिर और सुरक्षित निवेश बनाते हैं।

‘जीवन आनंद पॉलिसी’ उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय के लिए प्लान करना चाहते हैं। इसमें न्यूनतम सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यानी आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार निवेश की राशि तय कर सकते हैं। सही प्लानिंग से आप लगभग 20 लाख रुपये तक का फंड तैयार कर सकते हैं। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए एक अच्‍छा विकल्‍प है जो रिस्क से बचते हुए सेविंग्स को बढ़ाना चाहते हैं और साथ ही अपने परिवार को बीमा सुरक्षा भी देना चाहते हैं। एक तरह से कहें तो, यह प्लान टेंशन खत्म कर देता है और जीवन में ‘आनंद’ ही आनंद भर देता है।

क्या है LIC की जीवन आनंद पॉलिसी ?

LIC की ‘जीवन आनंद’ पॉलिसी एक ऐसी योजना है जिसमें आपकी उम्र और निवेश की अवधि अहम भूमिका निभाते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपकी उम्र 21 साल है और आप इस स्कीम के जरिए 20 लाख रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हर महीने लगभग 5,922 रुपये का निवेश करना होगा। यह प्रीमियम पहले साल के लिए है। दूसरे साल से यह प्रीमियम घटकर करीब 5,795 रुपये प्रति माह (यानी लगभग 193 रुपये प्रतिदिन) हो जाता है। यानी हर दिन की छोटी-छोटी बचत से आप भविष्य के लिए एक बड़ा और भरोसेमंद फंड तैयार कर सकते हैं। इस पॉलिसी की खूबी यही है कि आसान किस्तों में निवेश कर आप न केवल सेविंग्स बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने परिवार को भी एक सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। यह योजना उन युवाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो जल्दी निवेश शुरू कर लंबी अवधि में बड़ा फायदा पाना चाहते हैं।

क्या है इसमें मैच्योरिटी का खेल?

LIC की जीवन आनंद पॉलिसी एक टर्म मैच्योरिटी प्लान है, जिसमें जितने वर्षों की पॉलिसी ली जाती है, उतने समय तक नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करना होता है। उदाहरण के तौर पर, यदि आपने 30 वर्षों की पॉलिसी ली है, तो पूरे 30 साल तक प्रीमियम जमा करना अनिवार्य होता है। इस दौरान, यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को या तो बेसिक सम एश्योर्ड का 125% या अब तक जमा किए गए कुल प्रीमियम का 105%, इनमें से जो राशि अधिक होगी उसका भुगतान किया जाता है। यह योजना न केवल भविष्य की आर्थिक योजनाओं को सुरक्षित बनाती है, बल्कि जीवन बीमा के रूप में भी भरोसेमंद विकल्प साबित होती है।

सिर्फ सेफ्टी ही नहीं, यहां मिलता है बोनस भी

एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी न केवल सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि इसमें आपको बोनस का लाभ भी मिल सकता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिमाह लगभग 6,000 रुपये का निवेश 30 वर्षों तक करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे बोनस सहित करीब 30 लाख रुपये तक का फंड मिल सकता है। इसके अलावा, इस पॉलिसी के तहत जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध होती है। हालांकि, बोनस और रिटर्न की सही जानकारी के लिए एलआईसी की नजदीकी शाखा से संपर्क करना जरूरी है।

कौन कर सकता है निवेश?

एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश करने के लिए उम्र की सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, इस पॉलिसी की अवधि 15 से 35 वर्षों तक हो सकती है, जिसे आप अपनी आवश्यकता और लक्ष्य के अनुसार चुन सकते हैं। इस योजना की एक खास बात यह है कि प्रीमियम भुगतान का विकल्प पूरी तरह लचीला है। आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भुगतान कर सकते हैं। यह फ्लेक्सिबिलिटी इसे आम निवेशकों के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाती है।

(नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसे निवेश सलाह के रूप में न लें। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।)

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...