back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SIP Calculator: 15 साल में SIP का कमाल, नियमित निवेश से कैसे मिलेगा बड़ा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन

म्यूचुअल फंड SIP में रिटर्न कभी भी स्थिर नहीं रहता और यह पूरी तरह शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच आम निवेशक एसआईपी में लगातार निवेश बढ़ा रहे हैं। एम्फी के अनुसार, सितंबर में एसआईपी में 29,361 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो अगस्त में 28,265 करोड़ रुपये था।

सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 30,421 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। एसआईपी में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, लेकिन इसके लिए लंबे समय तक निवेश जारी रखना जरूरी है। अगर हर महीने 10,000 रुपये जमा किए जाएं, तो 15 साल में इसका कुल फंड कितना बन सकता है, यह जानना दिलचस्प होगा।

लंबी अवधि में मोटा पैसा बनाकर देता है SIP

अगर एसआईपी पर सालाना 12% रिटर्न मिलता है, तो हर महीने 10,000 रुपये निवेश करने से 15 साल में लगभग 47.59 लाख रुपये का फंड बन सकता है। वहीं, सालाना 15% रिटर्न मिलने पर वही निवेश 15 साल में लगभग 61.63 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पाने के लिए एसआईपी एक बेहतरीन निवेश विकल्प है। हालांकि, एसआईपी में निवेश करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

SIP में शेयर बाजार का रिस्क

म्यूचुअल फंड SIP में रिटर्न स्थिर नहीं होता और यह पूरी तरह शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। अगर बाजार में तेजी रहती है तो रिटर्न अधिक मिलेगा, जबकि बाजार में गिरावट आने पर निवेशक को नुकसान भी हो सकता है।

लेकिन लंबी अवधि में भी नुकसान का जोखिम बना रहता है। इसके अलावा, एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर कैपिटल गेन्स टैक्स भी देना होता है। इसलिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निवेश को थोड़े लंबे समय तक जारी रखना बेहतर और फायदेमंद रहता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। हम किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵