back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rule Change: आज से बदल रहे हैं FD, UPI और आधार कार्ड से जुड़े बड़े नियम, करनी पड़ सकती है जेब डीली

आज 1 सिंतबर से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। FD, UPI, आधार कार्ड समेत कई बड़े बदलाव चलन में आ जाएंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड धारक हैं या करते हैं LPG गैस का इस्तेमाल तो आपके लिए 1 सितबंर से ऐसे कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। इसके अलावा FD और UPI ग्राहकों को लेकर भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

LPG के दामों में बढ़ोतरी 

तेल कंपनिया एलपीजी गैसों की कीमतों का नियंत्रण रखती हैं। लिहाजा, अगर तेल कंपनियां रेट ने बढ़ोतरी करती हैं तो जाहिर है कि एलपीजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। आज से भी एलपीजी गैस के दाम में बड़ा बदलाव संभव है। बता दें कि, पिछले महीने भी एलपीजी गैस के दामों में 8.50 रूपए की बढ़ोतरी हुई थी। ये प्रक्रिया हर महीने में होती है।

स्पेशल FD में निवेश से जुड़े बदलाव

IDBI बैंक ने जरूरी घोषणा करते हुए बताया है कि स्पेशल एफडी 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन की अवधि वाली एफडी की अंतिम तारीख 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इंडियन बैंक ने भी डेडलाइन की तारीख में बदलाव किया है। पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी की आखिरी तारीख 30 सितंबर निर्धारित कर दी है। इसका अर्थ है कि सितंबर के बाद इन एफडी में निवेश नहीं कर पाएंगे।

TRAI ने भी की बदलावों की घोषणा

सभी कमर्शियल मैसेजेस को एक स्पेसिफिक नंबर सीरीज का प्रयोग करना होगा जैसे प्रमोशनल कॉल्स के लिए यह सीरीज 140 होगी और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 160 नंबर की सीरिज चलेगी। इस कदम से टेलीकॉम यूजर्स के साथ धोखाधड़ी और स्कैम्स पर रोक लगाई जा सकेगी। कंपनियां अब उन यूजर्स को url, ott, links, call back request नहीं भेज सकेंगी जो उनके नेटवर्क पर रजिस्टर नहीं हैं।

IDFC FIRST BANK ने मिनिमम ड्यू अमाउंट पेमेंट में, तो HDFC बैंक ने लॉयल्टी प्रोग्राम में किया बदलाव

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मिनिमम ड्यू अमाउंट (MAD) गणना में प्रिंसिपल बैलेंस आउटस्टैंडिंग का प्रतिशत 5% होता था जिसे अब घटाकर 2% किया जाएगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए पेमेंट ड्यू डेट की अवधि को भी कम किया गया है। स्टेटमेंट जनरेट की पुरानी ड्यू डेट 18 दिन की हुआ करती थी जिसे अब 15 दिन कर दिया गया है।

HDFC बैंक ने कुछ खास क्रेडिट कार्ड पर लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलावों को मंजूरी दी है। यूटिलिटी ट्रांजेक्शन, टेलीकॉम और केबल ट्रांजेक्शन पर अर्जित किए हुए रिवार्ड पॉइंट्स की लिमिट हर कैलेंडर महीने 2000 रिवार्ड पॉइंट्स तक सीमित होगी। CRED, Cheq, MobiKwik और अन्य जैसे थर्ड-पार्टी ऐप के ज़रिए किए गए एजुकेशन पर रिवार्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। हालाँकि, कॉलेज/स्कूल की वेबसाइट या उनकी POS मशीनों के ज़रिए सीधे किए गए एजुकेशन भुगतान पर रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे। वॉलेट लोडिंग और ईज़ी EMI ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड पॉइंट्स नहीं मिल सकेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rule Changes: आम लोग ध्यान दें! आज से बदल गए ये नियम, जिनका सीधा असर पड़ेगा आपकी जेब पर, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज से साल 2025 का आख़िरी महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही कई बड़े बदलाव भी लागू हो जाएंगे,...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...