back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SIP का असली चैंपियन कौन? आपकी ज़रूरत के हिसाब से चुनें सही SIP और बनाएं निवेश की ‘रिटर्न मशीन’

SIP का असली चैंपियन आपकी निजी ज़रूरत, आय और जोखिम क्षमता पर निर्भर करता है; नियमित निवेश चाहने वालों के लिए Regular/Step-Up, लचीले या सक्रिय निवेशक के लिए Flexible/Trigger SIP उपयुक्त हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए SIP यानी Systematic Investment Plan आज के समय की सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित रणनीति मानी जाती है। SIP सिर्फ निवेश का तरीका नहीं, बल्कि एक स्मार्ट निवेश रणनीति है जो कंपाउंडिंग की ताकत से छोटे निवेश को भी लंबे समय में बड़ा फंड बना सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि SIP केवल रेगुलर नहीं होती? आपकी आमदनी, जोखिम लेने की क्षमता और फाइनेंशियल गोल्स के हिसाब से सही SIP का चुनाव करना ही आपको बाज़ार में असली चैंपियन बना सकता है।

SIP के विभिन्न प्रकार और उनके फायदे

SIP कई प्रकार की होती है। निवेशक अपनी जरूरत और प्रोफ़ाइल के अनुसार इसे चुन सकते हैं।

Regular SIP-नौकरीपेशा लोग, नए निवेशक-आसान और स्वचालित निवेश। बाज़ार के उतार-चढ़ाव का असर कम। कंपाउंडिंग का पूरा लाभ।

Flexible SIP-फ्रीलांसर, बिज़नेस वाले, अनियमित आय वालेनिवेश राशि बढ़ाने या घटाने की सुविधा। मार्केट की स्थिति के अनुसार निवेश एडजस्ट कर सकते हैं।

Step-Up SIP-जिनकी आय हर साल बढ़ती हैहर साल SIP की राशि बढ़ाकर मुद्रास्फीति को मात। लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस।

SIP with Insurance-निवेश के साथ सुरक्षा चाहते हैं निवेश के साथ टर्म इंश्योरेंस कवर। निवेशक की मृत्यु पर नॉमिनी को सुरक्षा।

Trigger SIP-एक्टिव और एक्सपीरियंस्ड निवेशक मार्केट-आधारित स्मार्ट निवेश। निवेश अपने आप शुरू, बंद या शिफ्ट होता है। सही समय पर एंट्री-एग्जिट में मदद।

SIP का असली चैंपियन: आपकी ज़रूरत के हिसाब से

सवाल यह नहीं कि कौन सी SIP सबसे अच्छी है, बल्कि यह है कि आपकी प्रोफ़ाइल के लिए कौन सी SIP सबसे उपयुक्त है।

निवेशक प्रोफ़ाइल आदर्श SIP-क्यों?

निश्चित आय और सुरक्षा चाहते हैं तो, Regular SIPसरल, स्वचालित और तनाव मुक्त निवेश है। 

आय अनिश्चित और लचीलेपन की जरूरत -Flexible SIP भी निवेश राशि घटाने या बढ़ाने की सुविधा। नकदी और मार्केट की स्थिति के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

मार्केट पर नियंत्रण और सक्रिय निवेश- Trigger SIP में कर सकते है इससे,मार्केट की चाल के अनुसार निवेश शुरू या बंद। सही समय पर एंट्री-एग्जिट में मदद होगी। 

आय हर साल बढ़ती है यानी Step-Up SIP- हर साल निवेश राशि बढ़ाकर लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस।

निवेश के साथ सुरक्षा भी चाहिए- SIP with Insurance निवेश के साथ टर्म इंश्योरेंस कवर मिलता है।

यदि आप बाज़ार में सक्रिय रूप से निवेश करना चाहते हैं, तो Trigger SIP बेहतर रिटर्न दे सकती है, बशर्ते आपको मार्केट की अच्छी समझ हो।यदि आप बिना तनाव के सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो Regular या Step-Up SIP सबसे प्रभावी विकल्प हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...