back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिंद्रा ने लॉन्च की अपनी बहुप्रतीक्षित कार Thar ROXX SUV, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

महिंद्रा ने Thar ROXX को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिंद्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित फाइव-डोर थार Thar ROXX को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत के बाजार में Thar ROXX SUV का ग्राहक पिछले 2 सालों से इंतजार कर रहे थे। पिछले कई दिनों से महिंद्रा के द्वारा स्पाई तस्वीरों और टीजर इमेज जारी की जा रही थी। अब Thar ROXX एसयूवी लोगों के सामने है। कंपनी ने इस कार में कई बड़े बदलाव किए हैं। जो इसे थ्री-डोर मॉडल से काफी बेहतर और आकर्षक बनाते हैं। इसको लेकर आपके मन में कई सवाल हो सकते हैं। आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आए हैं।

नई Thar ROXX का कैसा है लुक

Thar ROXX से पहले महिंद्रा ने थ्री डोर थार को लॉन्च किया था। जिसने मार्केट में धूम मचा दी थी। लेकिन लोगों की इसको लेकर कुछ शिकायतें थी। मसलन ग्राहकों को महिंद्रा थार में मिलने वाले थ्री डोर से थोड़ी परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर ग्राहकों के द्वारा लगातार महिंद्रा से इसमें बदलाव की मांगें की जा रही थी। अब महिंद्रा ने Thar ROXX में इस परेशानी को दूर कर दिया है। Thar ROXX में बिल्कुल नए डिजाइन का फ्रंट ग्रिल दिया गया है। जो 6 डबल स्टैक्स्ड स्लॉट के साथ आता है। हेडलैंप्स की डिजाइन नई Thar ROXX में भी राउंडशेप में ही है, लेकिन अब उन्हें C-शेप के डेटाइम रनिंग लैंप के साथ एक LED प्रोजेक्टर शेटअप मिलता है। इसके साथ ही फ्रंट बंपर में कुछ बेहतरीन डिजाइन एलिमेंट शामिल किए गए हैं। जो इसे काफी कूल लुक दे रहा है। इसके साथ ही सेंटर में इंटिग्रेटेड फॉग हाउसिंग और ब्रश एल्यूमीनियम बिट्स दिए गए हैं।

पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में मौजूद

वहीं नई महिंद्रा Thar ROXX पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में मौजूद है। पेट्रोल Thar ROXX की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का टर्बो इंजन लगाया गया है। नई Thar ROXX mstalliona टाइप की कार है। जो 162 हॉर्स पावर की ताकत और 330 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं Thar ROXX का 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक वेरिएंट 177 हॉर्स पॉवर की ताकत और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

इतनी ताकतवर है थार रॉक्स

डीजल इंजन की बात करें तो 2.2 लीटर डीजल इंजन 152 hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि इसका (4*4) वेरिएंट 175 hp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गौरतलब है कि इसका (4*4) वेरिएंट सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।

रेगुलर थार और Thar ROXX में क्या है अंतर?

पुरानी थार और नई Thar ROXX में सबसे बड़ा अंतर दरवाजे और साइज का है। पुरानी थार थ्री डोर मॉडल थी। वहीं नई थार रॉक्स 5 डोर मॉडल है। इसके अलावा Thar ROXX का व्हीलबेस 400 मिमी ज्यादा है। नई थार के अंदर केबिन में बेहतर स्पेस मिल रहा है। 

रेगुलर थार से बेहतर फीचर्स Thar ROXX में हैं उपलब्ध

Thar ROXX में कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके केबिन में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, 360 डिग्री कैमरा, पुश स्टार्ट बटन, आगे और पीछे की सीटों के लिए आर्मरेस्ट और पीछे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट्स और पैरोनेमिक सनरूफ शामिल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

UP News: टेस्ट ड्राइविंग के बहाने Mahindra Thar लेकर फरार शख्स, पुलिस ने दबोचा, आरोपी से बरामद की कार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-63 में एक कार के शोरुम से चौंकाने वाली खबर आई है। महिंद्रा थार लेने के...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...