back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Silver Rate Today: चांदी ने फिर लगाई लंबी छलांग, सोना और कॉपर की कीमतों में भी आई तेजी, जानिए आज का दाम

गोल्ड, सिल्वर और कॉपर तीनों मेटल्स में साल के दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा उछाल चांदी में देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के दूसरे कारोबारी दिन कमोडिटी बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चांदी, सोना और कॉपर तीनों मेटल्स के दाम बढ़े हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उछाल चांदी में दर्ज किया गया है। देश के वायदा बाजार में चांदी की कीमतें 7 हजार रुपये से ज्यादा चढ़ गई हैं, जबकि सोने में भी 1000 रुपये से अधिक की मजबूती देखी गई है। जानकारों के मुताबिक, स्पॉट गोल्ड की बढ़ती मांग, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और चीन द्वारा सप्लाई सीमित किए जाने की वजह से मेटल्स को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। खासतौर पर चांदी अब रेयर अर्थ कैटेगरी में शामिल होती जा रही है, जिससे डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने के कारण कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।

चांदी की कीमतें 2.43 लाख के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में कारोबार के दौरान करीब 7,600 रुपये की तेजी दर्ज की गई और भाव 2,43,443 रुपये प्रति किलो के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गए। आज चांदी 2,39,041 रुपये पर खुली थी, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,35,873 रुपये पर बंद हुई थी। सुबह करीब 10 बजे चांदी 2,42,126 रुपये के आसपास कारोबार कर रही थी। अमेरिका में सिल्वर फ्यूचर 3.47% की तेजी के साथ 73.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि सिल्वर स्पॉट 73.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। ब्रिटेन और यूरोप में भी चांदी के दाम 2 फीसदी से ज्यादा बढ़े।

सोने के दाम में भी मजबूती

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। MCX पर सोना करीब 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 1,36,999 रुपये के दिन के हाई तक पहुंच गया। सुबह 10:05 बजे सोना 823 रुपये की तेजी के साथ 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजारों की बात करें तो अमेरिका के कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर 4,387.70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जबकि गोल्ड स्पॉट की कीमत 4,372.51 डॉलर प्रति औंस रही। ब्रिटेन और यूरोप में भी सोने के दामों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। कॉपर की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। MCX पर कॉपर करीब 1.5 फीसदी की तेजी के साथ 1,312 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान कॉपर 1,320 रुपये प्रति किलो के दिन के उच्चतम स्तर तक भी पहुंचा। आज कॉपर 1,298.90 रुपये पर खुला था, जबकि पिछले दिन इसका बंद भाव 1,292.50 रुपये रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामों (Gold-Silver Rate) में गिरावट देखने के बाद निवेशकों और खरीददारों को झटका...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵