back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: बाजार ने दिखाई बढ़त, इतने अंक चढ़े सेंसेक्स और निफ्टी

Today Share Market Live: घरेलू शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले हैं। फिर चंद मिनटों के कारोबार के बाद तेजी आई।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले हैं। फिर चंद मिनटों के कारोबार के बाद तेजी आई। मंगलवार की तरह FMCG शेयरों में आज भी गिरावट है। मीडिया, मेटल, फार्मा के सेक्टर में भी गिरावट है। बीएसई का सेंसेक्स 24.81 अंक चढ़कर 72036 लेवल पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 26.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 21843 लेवल पर खुला है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में उछाल दिख रहा है। 11 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स के सबसे अधिक चढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी 2.57 फीसदी ऊपर है। इंडसइंड बैंक 1.54 फीसदी बढ़ा है। बजाज फाइनेंस में 1.20 फीसदी, पावरग्रिड 1.14 में फीसदी की तेजी है। भारती एयरटेल 0.83 फीसदी, नेस्ले 0.79 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी की कैसी तस्वीर?

निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी दिख रही है। 22 शेयरों में गिरावट है। 2 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 2268 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इनमें से 1256 शेयरों में तेजी है। 899 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं। 113 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के 50 शेयरों में से आयशर मोटर्स 4.61 फीसदी ऊपर गया है। मारुति सुजुकी 2.53 फीसदी बढ़ा है। बीपीसीएल में 2.38 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.90 फीसदी की उछाल है। बजाज ऑटो 1.53 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के हिंडाल्को शेयर में 1.67 फीसदी की गिरावट है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1.37 फीसदी नीचे है। यूपीएल 1.31 फीसदी और ग्रासिम 1.23 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं। डीवीज लैब्स 1.04 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE का मार्केट कैप

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 374.04 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इसमें कल के मुकाबले आज बढ़त दिख रही है। कल कारोबार बंद होने पर बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 373.96 लाख करोड़ रुपए था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: शेयर बाजार में हरे निशान के साथ हुई जोरदार वापसी, Sensex 1500 अंक उछला; Nifty भी 300 से ज्यादा चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵