back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Reliance AGM: मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान जल्द आएगा Jio का IPO, 48वीं AGM में बोले अंबानी-शेयर बाजार में…

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 48वीं सालाना आम बैठक में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जियो का IPO जल्द ही लाया जाएगा, जिससे निवेशकों को बड़ा मौका मिलेगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 48वीं सालाना आम बैठक (AGM) में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जियो का IPO जल्द ही लाया जाएगा, जिससे निवेशकों को बड़ा मौका मिलेगा। जियो के पास आज 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं और यह कंपनी अब ग्लोबल स्तर पर अपनी वैल्यू अनलॉक करने की तैयारी कर रही है।

IPO से जुटा सकती है 13 लाख करोड़ रुपये तक की राशि

जानकारों के मुताबिक, जियो का IPO भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू हो सकता है। अनुमान है कि कंपनी इसके जरिए 12 से 13 लाख करोड़ रुपये जुटा सकती है। यह रकम कंपनी अपने बिजनेस को और विस्तार देने, खासकर 5G, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड और AI टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए इस्तेमाल करेगी।

JIO ने छुआ 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने 500 मिलियन 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। FY25 में जियो का रेवेन्यू 1.28 लाख करोड़ रहा, जबकि EBITDA भी मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि जियो ने भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को बदलकर रख दिया है, चाहे वह फ्री वॉयस कॉल हो, डिजिटल पेमेंट्स हों या फिर स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना।

125 अरब डॉलर कमाने वाली पहली भारतीय कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भारत की पहली कंपनी बन गई है, जिसने एक साल में 125 अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार किया। EBITDA 1,83,422 करोड़ $21.5 अरब नेट प्रॉफिट 81,309 करोड़ $9.5 अरब एक्सपोर्ट 2,83,719 करोड़ $33.2 अरब जो भारत के कुल वस्तु निर्यात का 7.6% है। साथ ही, रिलायंस देश की सबसे बड़ी टैक्सपेयर कंपनी भी बन गई है। FY25 में कंपनी ने ₹2,10,269 करोड़ टैक्स दिया। AGM में मुकेश अंबानी ने एक और अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कंपनी AI पर केंद्रित नई सब्सिडियरी ‘Reliance Intelligence’ बनाएगी। इसके लिए गूगल और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियों से पार्टनरशिप होगी। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि कंपनी ने 5G का सबसे तेज रोलआउट किया है। आज 22 करोड़ से ज्यादा लोग जियो ट्रू 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं। जल्द ही जियो अपने अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस भी शुरू करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए कई बड़े ऐलान लेकर आई। अब सबकी नजरें जियो के IPO की डेट पर टिकी हैं, जिसे लेकर मार्केट में जबरदस्त उत्साह है।

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...