back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Soha Ali Khan Birthday: पढ़ाई में टॉप, एक्टिंग में फ्लॉप! ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट सोहा अली खान का सुना सफर सफर

ऑक्सफोर्ड से पढ़ी-लिखी पटौदी खानदान की नवाबजादी सोहा अली खान ने फिल्मों में कदम रखा, लेकिन खास कामयाबी नहीं मिली, कॉर्पोरेट जॉब से लेकर लेखन तक, सोहा ने ग्लैमर से दूर एक संतुलित और सशक्त जीवन चुना।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पटौदी खानदान की सबसे छोटी नवाबजादी सोहा अली खान 4 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रॉयल विरासत, चमकदार शिक्षा और फिल्मी पृष्ठभूमि के बावजूद सोहा का करियर बॉलीवुड में वह उड़ान नहीं भर सका, जिसकी उम्मीद उनके शाही बैकग्राउंड को देखते हुए की गई थी।

 नवाबी खानदान में जन्म

1978 में जन्मीं सोहा अली खान, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और पटौदी के नवें नवाब मंसूर अली खान पटौदी और मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। उनके भाई सैफ अली खान बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं, जबकि बड़ी बहन सबा अली खान जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं।

 पढ़ाई में रहीं अव्वल

सोहा की पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित ब्रिटिश स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की। यही नहीं, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर्स की डिग्री भी प्राप्त की।

 फिल्मों से पहले कॉर्पोरेट करियर

फिल्मों में आने से पहले सोहा ने फोर्ड फाउंडेशन और सिटी बैंक जैसी नामचीन कंपनियों में काम किया। लेकिन फिल्मों की ओर उनका रुझान उन्हें मायानगरी मुंबई खींच लाया।

 फिल्मी सफर – ‘रंग दे बसंती’ से पहचान

सोहा ने साल 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांता’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ में बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली साल 2006 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल में दमदार अभिनय किया। इस फिल्म के लिए उन्हें IIFA और GIFA अवॉर्ड भी मिले।

पर्सनल लाइफ – कुणाल खेमू से शादी

सोहा ने साल 2015 में अभिनेता कुणाल खेमू से शादी रचाई। बताया जाता है कि शादी से पहले कुणाल ने सोहा को 9 करोड़ का फ्लैट बतौर गिफ्ट दिया था। दोनों की एक बेटी इनाया नौमी खेमू है, जिसकी परवरिश में सोहा इन दिनों व्यस्त हैं।लेखिका भी हैं सोहा

सोहा ने मातृत्व अनुभव पर आधारित एक किताब भी लिखी है, जिसे लोगों ने खूब सराहा। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली लाइफ के झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵