नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपने भी NTPC Green Energy IPO के लिए बोली लगाई थी तो आज 25 नवंबर 2024 आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। NTPC Green Energy IPO के तहत आपको शेयरों का अलॉटमेंट हुआ है या नहीं, यह आज पता चल जाएगा। आप इसको BSE की अधिकारिक वेबसाइट में विजिट करके स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। T+3 लिस्टिंग नियम को ध्यान में रखते हुए इसकी पूरी संभावना है कि NTPC Green Energy IPO की लिस्टिंग 27 नवंबर 2024 को हो जाएगी।
NTPC Green Energy IPO अलॉटमेंट का स्टेटस इस तरह चेक करें
NTPC Green Energy IPO अलॉटमेंट जारी होने के बाद आप BSE की अधिकारिक वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx;पर लॉग इन करके अपना स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। इस लिंक में क्लिक करने के बाद आपको इश्यू टाइप विकल्प में जाकर Equity सलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको NTPC Green Energy Limited सलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको दिए गए स्थान पर एप्लीकेशन नंबर या पैन कार्ड डिटेल डालना होगा। इस स्टेप के बाद आपको I’m not a robot पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Search विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके तुरंत बाद NTPC Green Energy IPO अलॉटमेंट की स्थिति आपके कंप्यूटर मॉनीटर या मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। इस तरह से आप NTPC Green Energy IPO का स्टेटस चेक कर सके हैं।
NTPC Green Energy IPO GMP क्या है?
NTPC Green Energy IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 25 नवंबर 2024 को 4 रुपये है। जो कि बीते सप्ताह के आखिरी दिन के 2 रुपये से 2 रुपये अधिक है। बाजार पर्यवेक्षक ग्रे मार्केट सेंटीमेंट में वृद्धि का श्रेय सीधे तौर और भारतीय शेयर बाजार में ट्रेंड रिवर्सल को दे रहे हैं। बाजार पर्यवेक्षकों का कहना है कि अगर सेकेंडरी मार्केट मौजूदा तेजी के साथ आगे बढ़ता है तो NTPC Green Energy IPO के बारे में ग्रे मार्केट सेंटीमेंट में और सुधार होगा।




